Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

खुलासा:प्रेमिका की नाबालिग लड़की से प्रेम करता था, इसलिए ओमकार की सनसनीखेज हत्या कर दी -2 आरोपित पकड़े गए।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
एकतरफा जुनून और बढ़ते गुस्से के भयावह अंजाम के चलते नाबालिग से प्यार करने की कीमत एक दूसरे नाबालिक ओमकार को अपनी जान देकर चुकानी पडी है. थाना फेस-2 पुलिस ने इस सनसनीखेज मामला का खुलासा करते हुए ओंकार की हत्या के आरोप में दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। हत्या का मोटिव मृतक का मुख्य आरोपी की प्रेमिका की बेटी से प्रेम करना बताया गया है।पुलिस की गिरफ्त में अल्ताफ और उसका साथी फैजान को थाना फेस-2 पुलिस ने NSEZ मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। डीसीपी नोएडा सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि घटना 23 नवंबर 2025 का है। पुलिस ने आज 25 नवंबर को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी अल्ताफ और उसके साथी को गिरफ्तार किया है.
-डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। मुख्य आरोपी अल्ताफ अपनी प्रेमिका की नाबालिग बेटी से प्रेम करने वाले मृतक ओमकार से लगातार नाराज रहता था और उसे बार-बार पीछे उससे बात नही करने की चेतावनी देता था। 23 नवंबर की शाम जब अल्ताफ की प्रेमिका नाबालिग लड़की की मां अपनी बहन की शादी में गांव गई हुई थी, तभी ओमकार उस लड़की के कमरे के नीचे गली में घूमता दिखा। गुस्साए अल्ताफ ने ओमकार को प्यार से ऊपर बुलाया और मीठी बातों से समझाना शुरू किया। उसी दौरान जब ओमकार ने सिगरेट मांगी, तो अल्ताफ ने उसे दुकान से उधार लाने को कहा। सिगरेट लेकर आने के बाद भी जब ओमकार ने प्रेमिका की बेटी से प्यार करने और उसका पीछा न छोड़ने की बात दोहराई, तो गुस्से में अल्ताफ ने अपने हेल्पर फैजान की मदद से हाथों से गला घोंटकर ओमकार की निर्मम हत्या कर दी।

ओंकार की हत्या के बाद दोनों अभियुक्तों ने कमरे को ताला लगाया और फरार हो गए। वे मोटरसाइकिल को NSEZ मेट्रो स्टेशन के पास झाड़ियों में छिपाकर भाग गए थे। आज जब दोनों आरोपी अपनी छुपाई हुई मोटरसाइकिल लेने वापस आए, तो पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। यह घटना एकतरफा जुनून और बढ़ते गुस्से के भयावह अंजाम को दिखाती है। पुलिस अब दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद कोर्ट में प्रस्तुत किया है।

Related posts

पंखियां गिरोह के बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से इनामी बदमाश घायल, एक फरार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में आज 80 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ अब यह आंकड़ा 960 तक पहुंचा, कल के मुकाबले 9 केस कम हैं। 

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पंचकुला के सेक्टर 14 स्थित पुलिस थाने में किया केंद्रीय भोजनालय का उद्घाटन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x