Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने निभाई पवित्र ‘पालकी सेवा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर मंगलवार को आयोजित श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक दृश्य देखने को मिला, जब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सिर पर उठा कर मुख्य मंच तक ले जाने की पवित्र ‘पालकी सेवा’ निभाई। पंज प्यारों की अगुवाई में “जो बोले सो निहाल… सत श्री अकाल!”की गूँज के बीच संगत ने विनम्रता और भक्ति से भरे इस क्षण का स्वागत किया। मुख्यमंत्री  द्वारा निभाई गई यह सेवा सिख परंपरा में अत्यंत सम्मान और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है।

संगत की उपस्थिति में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सम्मानपूर्वक दरबार हॉल में लाया गया और अरदास कर के विधिवत प्रकाश किया गया। पूरे परिसर में श्रद्धा , भक्ति और शांति का वातावरण बना रहा।  शहीदी दिवस के मुख्य कार्यक्रम में कीर्तन, गुरबाणी पाठ, समागम, और गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान पर आधारित विशेष प्रस्तुतियाँ भी शामिल रहीं। 

Related posts

पहली बार हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में राज्य के सभी विधायकों को बजट के पहले तीन दिन बोलने करने का मौका दिया जाएगा।

Ajit Sinha

नीरज बवाना-अमित भूरा गैंग के भगोड़े शार्प शूटर व गैंगस्टर/पूर्व पहलवान मंजीत दलाल उर्फ मंगल पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़:हरियाणा मंत्रिमंडल की आगामी बैठक मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में 6 मार्च, 2024 को होगी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x