Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद : धनबाद में एशियन द्वारकादास जालान सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल का उद्घाटन झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवरदास के कर कमलों द्वारा किया गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : धनबाद स्थित एशियन द्वारकादास जालान सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल का उद्घाटन झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवरदास के कर कमलों द्वारा किया गया। इस दौरान एशियन अस्पताल के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ. एन.के पांडे उनकी अर्धांगिनी श्रीमति पद्मा पांडे, डाॅ. प्रशांत पांडे, अनुपम पांडे,डाॅ. पी.एस आहुजा,डाॅ. रमेश चांदना, डाॅ. हिलाल अहमद, डाॅ.मृणाल शर्मा, डाॅ. रोहित नैय्यर, डाॅ. सुब्रत अखौरी, शैलेश झां, एशियन द्वारकादास जालान सुपरस्पेश्यालिटी अस्पताल के ट्रस्टी बी.पी. डालमिया चेयरमैन, राजीव शर्मा सेक्रेटरी जीवन रेखा ट्रस्ट, केशव हरोड़िया और संजीव अग्रवाल आदि अस्पताल के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

एशियन द्वारकादास जालान सुपरस्पेश्यालिटी अस्पताल इस दौर का ऐसा आधुनिक अस्पताल है जहां एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के रोगों का इलाज संभव है। इनमें कार्डियोलाॅजी, आॅर्थोपेडिक्स, न्यूरोसर्जरी, यूरोलाॅजी, गैस्ट्रोइंट्रोलाॅजी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल रोग, सामान्य रोग, एडवांस सर्जरी, कान, नाक व गला, दंत चिकित्सा, ब्लड बैंक, क्रिटीकल केयर यूनिट आॅपरेशन थियेटर्स, इमेजिंग, रेडियोलाॅजी, पैथोलाॅजी और 24घंटे आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध हैं और यहां जल्दी ही पूर्णतः कैंसर सुविधाओं की भी शुरूआत की जाएगी। इसके साथ ही तैयार किए गए अस्पताल को 150 बैड से बढ़ाकर एक नई इमारत का निर्माण कर उसे 300 बैड का किया जाएगा। इस अवसर पर डाॅ. पांडे ने कहा कि धनबाद में अस्पताल बनाना मेरे लिए घर वापसी जैसा है। मैं बिहार के छपरा का रहने वाला हूं और धनबाद में मैने हाई स्कूल की पढ़ाई की है। दिल्ली में अस्पताल बनाने के बाद मेरा सपना था कि मैं अपने मूल स्थान पर लोगांे को दिल्ली के मुकाबले की स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करूं और मुझे खुशी है कि मुझे ऐसा करने का मौका मिला।

किसी भी अस्पताल की रीढ़ की हड्डी वहां के डाॅक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ होता है। हमारी कोशिश है कि हम धनबाद में जल्द ही पैरामेडिकल कोर्सिज़ की शुरूआत करें, जिससे 12वीं के बाद बच्चे दो साल का डिप्लोमा कर लैब टेक्नीशियन,ओटी टेक्नीशियन, रेडियोलाॅजी टेक्नीशियन, डायलिसिस टेक्नीशियन, डेंटल टेक्नीशियन व अन्य टेक्नीकल कोर्स करके अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। डाॅ.पांडे ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि इस अस्पताल से हम तकरीबन 1500 लोगों को रोजगार की सुविधा प्रदान करेंगे। मेरा सपना है कि हम यहां एक नर्सिंग काॅलेज की भी शुरूआत करें, जिससे हम धनबाद में एक संपूर्ण स्वास्थ्य कंेद्र तैयार कर सकें। अभी तक लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रांची, जमशेदपुर व कोलकाता जाना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें कहीं और जाने की जरूरत नहीं पडे़गी। यह अस्पताल 100 से 150 किलोमीटर के दायरे में संपूर्ण स्वास्थ्य चिकित्साएं मुहैया कराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा लक्ष्य केवल यहीं तक नहीं है हमारी कोशिश है कि हम झारखंड की राजधानी रांची में 400 से 500 बेड का सुपरस्पेश्यालिटी अस्पताल लेकर आएं। वहां भी हम सभी तरीके के पैरामेडिकल कोर्सिज़ व नर्सिंग काॅलेज की शुरूआत करेंगे।

Related posts

तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन 78% बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप्स : डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस प्रशासन ने 15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर नीमका जेल में की छापामारी, कैदियों के पास से 5 मोबाइल फोन, 4 सिम मिले।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: विधायक राजेश नागर ने शुरू कराया भूपानी में बारात घर नवीनीकरण का काम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x