Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

वोट चोरी के जरिए हरियाणा में की गई सरकार की चोरी- हुड्डा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में वोट चोरी के खुलासे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सह प्रभारी जितेंद्र बघेल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए चुनाव आयोग से जवाब मांगा। हुड्डा ने कहा कि आयोग को हमारे नेता राहुल गांधी के सवालों का जवाब देना चाहिए। क्योंकि उन्होंने सबूतों के साथ वोट चोरी का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने जो गंभीर आरोप लगाए हैं, इससे आयोग की निष्पक्षता पर सवालिया निशान लगना लाजमी है। यह सिर्फ हरियाणा का नहीं, बल्कि पूरे देश और हमारे लोकतंत्र का सवाल है। चुनाव आयोग को अपना काम निष्पक्षता से करना चाहिए, जो वो नहीं कर रहा। हमने बार-बार कहा है कि इलेक्शन बैलेट पेपर से करवाए जाने चाहिए। इसबार भी बैलेट पेपर की काउंटिंग में कांग्रेस 73 सीटों पर लीड कर रही थी। लेकिन ईवीएम की गिनती में पिछड़ गई। जबकि पिछले 5 चुनावों के नतीजे बताते हैं कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।
हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के लोगों की आवाज दबाई गयी और वोट चोरी के जरिये हरियाणा में सरकार चोरी की गयी। चुनाव आयोग ने पोलिंग वाले दिन 61. 19 प्रतिशत पोलिंग बतायी। फिर 6 तारीख को कहा 65.65 प्रतिशत वोटिंग दिखाई। 7 अक्टूबर को बताया कि 67.9 प्रतिशत वोट पड़ी। रातों-रात वोट कैसे बढ़ गयी? हर विधानसभा में औसत 15175 वोट बढ़ाकर दिखाई गईं।प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के खुलासे से ये साबित हो गया है कि हरियाणा में 25 लाख वोटों की हेराफेरी की गयी यानी हर 8 में से 1 वोट फर्जी वोट था। जनादेश चुरा लिया गया है। ये लड़ाई केवल कांग्रेस की नहीं बल्कि लोकतंत्र की और देश के संविधान की है। पोस्टल बैलट में कांग्रेस आगे थी, लेकिन मशीन खुलते ही भाजपा आगे हो गयी। हार और जीत में सिर्फ 22779 वोटों का अंतर था। जबकि लोकसभा चुनाव के बाद साढ़े तीन लाख वोट हटा दिये गये थे। भाजपा ने जनादेश का अपमान किया है। कांग्रेस पार्टी इस सरकार चोरी के खिलाफ हर जिले में जोरदार प्रदर्शन करेगी।आपको बता दें कि राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके हरियाणा में वोटों की धांधली करके सरकार चोरी करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि वोट चोरी से हरियाणा में कांग्रेस की सरकार चोरी की गई है और इसका ब्लैक एंड व्हाइट सबूत आपके सामने हैं। हरियाणा में करीब 25 लाख फर्जी वोट बनाए गए। इस हद तक धांधली हुई कि ब्राज़ील की एक मॉडल हरियाणा की वोटर लिस्ट में 10 बूथों पर 22 वोट – अलग-अलग नाम से बनाए गए। एक ही फोटो के साथ 223 वोट एक बूथ में पाए गए।  एक ही घर में 501 वोटर रजिस्टर किए गए। पूरे राज्य में 1,24,177 फर्ज़ी तस्वीरों वाले वोटर मिले हैं। हज़ारों लोग ऐसे हैं जिनके वोट हरियाणा और उत्तर प्रदेश दोनों जगह हैं, इनमें कई BJP नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हैं। दो मंज़िला पुराने मकान को भी “मकान संख्या 0” दिखा दिया गया।

Related posts

विस्तृत जिला कार्यकारिणी की बैठक आज, सभी तैयारियां पूरी : दीपक शर्मा

Ajit Sinha

ब्रेकिंग: हरियाणा के मुख्यमंत्री के सलाहकार (सिंचाई) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पत्र का दिया जवाब-पढ़े

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x