Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज सोमवार को 22 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से विकसित की गई तीन कॉलोनियों में की भारी तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज सोमवार को दो गांवों में लगभग 22 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही तीन कालोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया है। इन में 5 मकानें , न 3 दुकानें , 2 निर्माणाधीन ढांचे , 2 बाउंड्रीवाल , 25 डीपीसी, 5 बिजली खम्बें और मिट्टी के सड़क नेटवर्क बने हुए थे, को पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया गया है। यह तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल साए में की गई है।

डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी ने आज जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थी, कि गांव फतेहपुर तगा व गांव सिकरौना, फरीदाबाद में अवैध रूप से तीन अलग-अलग स्थानों पर कोलोनिनाइजरों द्वारा तीन कॉलोनियों को अवैध रूप से विकसित की जारी हैं,एक कॉलोनी करीब 10 एकड़, दूसरी कॉलोनी 2 एकड़ व तीसरी कॉलोनी लगभग 10 एकड़ जमीनों पर विकसित की गई है, जिनमें 5 मकानें, 3 दुकानें, 2 निर्माणाधीन ढांचे, 25 डीपीसी, 5 बिजली खम्बें और मिट्टी की रोड नेटवर्क बने हुए हैं , जिसकी जांच अपने संबंधित कनिष्ठ अभियंता से करवाई गई तो, लगभग सभी के सभी शिकायतें सही पाई गई, और आज सोमवार को तोड़फोड़ की कार्रवाई निश्चित की गई थी, आज उनकी टीम ने उनके नेतृत्व में एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से उपरोक्त अवैध कॉलोनियों बने उपरोक्त सभी अवैध निर्माणों को पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया।

Related posts

पृथला से भाजपा प्रत्याशी टेकचंद शर्मा बोले,बीजेपी टिकट न दे तो गद्दार,और टिकट दे तो ईमान दार, वैसे 5 साल पड़ा रहा-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

CUET 2022 परिणाम: फरीदाबाद की छात्रा ख़ुशी शर्मा हरियाणा में अव्वल और भारत में बारह, 100 पर्सेंटाइल स्कोरर में से एक हैं

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप में अनमोल जैन ने गोल्ड मैडल जीता।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x