Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज दो गांवों में अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में की तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज बुधवार को फरीदाबाद के पाखल और गोठड़ा मोहताबाद गांव में लगभग 14 एकड़ जमीनों पर विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। तोड़फोड़ की यह सख्त कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की गई हैं। डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी की माने तो गांव पाखल में लगभग 10 एकड़ और गांव गोठड़ा मोहताबाद में लगभग 4 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से अवैध दो कॉलोनियों को विकसित की जा रही थी, जिसमें 3 औद्योगिक शेड, 4 बाउंड्री वॉल, 12 डीपीसी और मिट्टी की सड़क नेटवर्क बने हुए थे, को एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया है। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि वह किसी भी सूरत में अवैध कॉलोनियों को विकसित नहीं होने देंगें।

Related posts

हरियाणा 112 ने सुरक्षा सेवाओं में नया कीर्तिमान: दिसंबर 2025 तक 2.75 करोड़ कॉलस हुई प्राप्त,रेस्पॉन्स टाइम 9 मिनट 33 सेकंड

Ajit Sinha

जेल फरीदाबाद में महिला कैदियों से मिलने के लिए महिला विकास मंत्रालय की वाइस प्रेसिडेंट मुनेश निरवाल पहुंची।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की अध्यक्षता आयोजित की गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x