Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राष्ट्रीय हरियाणा हाइलाइट्स

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का अंबाला वायुसेना स्टेशन पर आगमन,ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने किया स्वागत


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आज बुधवार को अंबाला वायुसेना स्टेशन आगमन पर हरियाणा सरकार की ओर से ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।ऊर्जा मंत्री अनिल विज से संक्षिप्त भेंट के उपरांत, राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने हरियाणा के अंबाला वायुसेना स्टेशन से देश के अत्याधुनिक चौथी पीढ़ी के बहुउद्देश्यीय राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। राष्ट्रपति भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2023 में सुखोई-30 एमकेआई विमान में उड़ान भरकर इतिहास रचा था। भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर के रूप में, राष्ट्रपति ने लगभग 30 मिनट की उड़ान भरी और करीब 200 किलोमीटर की दूरी तय की। विमान को 17 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन अमित गेहानी ने संचालित किया। इस दौरान राफेल विमान ने समुद्र तल से लगभग 15,000 फीट की ऊँचाई और लगभग 700 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उड़ान भरी।उड़ान के पश्चात राष्ट्रपति ने अतिथि पुस्तिका में अपने विचार दर्ज करते हुए लिखा — “भारतीय वायुसेना के राफेल विमान पर अपनी पहली उड़ान के लिए वायुसेना स्टेशन अंबाला आकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। राफेल पर उड़ान मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभव है। इस प्रबल विमान पर उड़ान ने मुझमें राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं के प्रति गर्व और विश्वास की नई भावना भर दी है। मैं भारतीय वायुसेना और अंबाला स्टेशन की पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देती हूँ।”

इस अवसर पर राष्ट्रपति को राफेल विमान की तकनीकी विशेषताओं, परिचालन क्षमताओं और भारत की सामरिक शक्ति में इसकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।उल्लेखनीय है कि अंबाला वायुसेना स्टेशन भारत का पहला ऐसा बेस है, जहाँ फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन कंपनी से राफेल विमानों की पहली खेप पहुंची थी,जिससे भारतीय वायुसेना की सामरिक क्षमता में ऐतिहासिक वृद्धि हुई।कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज सहित उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रपति के साथ समूह चित्र भी खिंचवाया।इस अवसर पर वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी,अंबाला मंडलायुक्त संजीव वर्मा,आईजी अंबाला रेंज पंकज नैन, उपायुक्त अजय सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

हरियाणा में टिड्डी दल की वजह से बर्बाद हुए फसल की विशेष गिरदावरी करवाई जाएगी- जे.पी.दलाल

Ajit Sinha

प्रिंसिपल योगेंद्र बहादुर की गोलियों से भून कर सरेराह हत्या करने के सनसनीखेज मामले में 50000 के इनाम बदमाश हवाई अड्डे से पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा  में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन का कार्य शुरू किया जाएगा, तीन वर्गों में 67 लाख लोगों को टीकाकरण किया जाएगा-विज  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x