Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

वर्दी का मान रख गया दीपक, ड्यूटी हमेशा प्राथमिकता रही, पुलिस विभाग सदा ऋणी रहेगा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला/जींद: बीती रात लगभग 11 बजे चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर चल रहे ड्रिंक-एंड-ड्राइव नाके के दौरान ड्यूटी पर तैनात सूरजपुर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही दीपक को एक ट्रक चालक ने बेरहमी से कुचल दिया, जिसमें उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे। परिजनों को सूचना दे दी गई थी। पंचकूला पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपित ट्रक चालक का पीछा कर रात में ही आईटीबीपी भानु के पास से काबू किया। चालक का नाम धर्मेंद्र है।

पूछताछ के उपरांत उसे विधिसंगत रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आरोपित  को कल अदालत में पेश किया जाएगा। सिपाही दीपक का पोस्टमार्टम आज सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पंचकूला में कराया गया, जिसके बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा गया। अंतिम संस्कार हेतु पार्थिव शरीर को जींद जिले के गांव पिल्लूखेड़ा ले जाया गया, जहां पूरे गांव की आंखें नम हो उठीं और पुलिस टुकड़ी द्वारा शोक सलामी दी गई। हरियाणा पुलिस परिवार के साथ-साथ पूरा गांव इस दुःखद घटना से शोकाकुल है।

पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने कहा कि सिपाही दीपक एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित, साहसी और अत्यंत ईमानदार पुलिसकर्मी थे। वे ट्रैफिक ड्यूटी के साथ-साथ किसी भी आपात स्थिति में जनता की सहायता हेतु हर समय तत्पर रहते थे। बच्चों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत उन्होंने अनेक स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति संवेदनशील और जागरूक किया। पुलिस विभाग उनके उत्कृष्ट समर्पण, आदर्श कार्यशैली और मानवीय संवेदन शीलता के लिए सदैव कृतज्ञ और ऋणी रहेगा।पंचकूला पुलिस प्रशासन ने कहा कि इस कठिन घड़ी में पूरा पुलिस परिवार दीपक के परिवार के साथ खड़ा है तथा हर संभव सहायता एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। पंचकूला पुलिस ने सिपाही दीपक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान हमेशा स्मरण रखा जाएगा।

Related posts

खाना बनाने को लेकर हुए झगड़े में बेलन से सिर पर चोट मारकर की पत्नी की सनसनीखेज हत्या, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

ब्रांडेड कंपनी की बोतलों में नकली क्यूआर कोड लगा, अवैध शराब भरकर बेचने वाले एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा स्टेट विजिलेंस ने 25000 रुपये की रिश्वत लेते पुलिस का एएसआई रंगे हाथ अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x