Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

12 वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने वाला चचेरा भाई गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन व डीसीपी सृष्टि गुप्ता के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस ने एक जघन्य अपराध का पर्दाफाश करते हुए 12 वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक 12 वर्षीय अनाथ बच्ची के साथ उसके ही 42 वर्षीय चचेरे भाई ने यौन उत्पीड़न किया है। शिकायत के आधार पर मनसा देवी थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 351(2) व पॉक्सो एक्ट की धारा 6 तहत मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच एसआई पूजा को सौंपी गई, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए 28 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि बच्ची के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उसकी काउंसलिंग करवाई गई है और हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। आरोपी को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि महिला और बाल विरुद्ध अपराध किसी भी सभ्य समाज पर धब्बा होते हैं। पंचकूला पुलिस ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। पीड़ितों की सुरक्षा और न्याय हमारी पहली प्राथमिकता है। साथ ही लोगों से अपील है कि यदि किसी भी महिला या बच्चे के साथ अत्याचार या उत्पीड़न की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। समाज की जिम्मेदारी है कि ऐसे अपराधों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाए।

Related posts

हरियाणा में आयोजित चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 5,53,741विवादों का हुआ निपटारा,18 साल बाद जुड़ा परिवार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएचपीसी चौक के समीप एक नवजात बच्ची मिली-केस दर्ज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी कुलदीप कुमार ने संभाला डीसीपी एनआईटी का पदभार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x