Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद: दो क्राइम ब्रांचों की टीमों ने दो एनकाउंटर के दौरान दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, 5 पिस्टल, 3 देशी कट्टे बरामद-वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने आज शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उनकी क्राइम ब्रांच -30 और सेंट्रल क्राइम ब्रांच की टीम ने आज तड़के दो अलग -अलग बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में , बदमाश कमल भड़ाना व शशिकांत के पैर में गोली लगी , दोनों घायलों सहित कुल बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 5 पिस्टल, 3 देशी कट्टे , दो मोटर साइकिलें, 4 जिंदा कारतूस व 1 मैगजीन बरामद किए गए है।

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने का कहना है कि आज शनिवार, 27 सितम्बर को सुबह करीब 4 बजे क्राइम  ब्रांच सेक्टर-30 व सेंट्रल क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद के पाली- सूरजकुंड रोड पर मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपित  शशीकांत निवासी गांव कोयलक जिला वाराणसी उ.प्र. हाल सरस्वती कॉलोनी, सेहतपुर पल्ला के पैर में गोली लगी। पुलिस टीम ने शशीकांत व दुसरे आरोपित  रोहित निवासी  उचा गांव जिला बुलंदशहर उ.प्र. हाल डबुआ कॉलोनी को काबू किया। शशी कांत को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया। बदमाशों  द्वारा करीब 10/12 रोंद फायर किए गए । मौका से दो पिस्टल व एक मोटरसाईकिल बरामद की गई ।

उनका कहना है कि रोहित से पूछताछ में सामने आया कि उनके अन्य साथी कमल भड़ाना व गोलू एक अन्य वारदात करने के लिए उनका इंतजार कर रहे है, जिसपर क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 प्रभारी अनिल कुमार , अपनी टीम व आरोपित  को साथ लेकर बडखल- पाली रोड नजदीक सैनिक कॉलोनी पहुंचे, जहां पर दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर दिखाई दिए , जो पुलिस टीम के देखकर भागने लगे जिनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर किया, जवाबी कार्रवाई में कमल भड़ाना निवासी  गांव मोहब्ताबाद हाल गाजीपुर रोड डबुआ कॉलोनी को पैर में गोली लगी। पुलिस टीम ने मौका पर कमल भडाना व मनीष निवासी गांव मठीया जिला मोतिहारी, बिहार हाल डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद को काबू किया और कमल भडाना को ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मौका पर एक मोटरसाइकिल, तीन पिस्टल, तीन देशी कट्टे, एक मैग्जीन व चार रोंद बरामद हुए।  उनका कहना है कि माह अप्रैल में बदमाशों   द्वारा न्यू जनता कॉलोनी के एक कपड़ा कारोबारी से रंगदारी मांगने की वारदात को अंजाम दिया था तथा सितम्बर माह में गाजीपुर  रोड डबुआ कॉलोनी के एक घर में घुस कर फायर किया था तथा एक बुजुर्ग महिला को हथौडा मार कर घायल किया था। जिसमें आरोपीगण वांछित चल रहे थे। बदमाशों  से पूछताछ में पता चला कि अपनी दहशत फैलाने के लिए ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे थे आज भी बड़ी वारदात को अंजाम को देना था। आपराधिक रिकॉर्ड अनुसार कमल पर 15 मामले, शशीकांत पर 6 मामले व मनीष पर 4 मामले दर्ज है। कमल नवम्बर 2024 व शशीकांत अप्रैल 2024 में जेल से बाहर आये है सभी आरोपित  एक फिरौती व एक हत्या के प्रयास के मामले में वांछित थे। दोनों घायल अस्पताल में दाखिल है जिसकी स्थिति सामान्य है।

Related posts

फरीदाबाद: खेड़ी पुल थाना पुलिस ने एक पहलवान को एक पिस्तौल रहने के जुर्म में किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मानव तस्करी संगीन अपराध – रेनू भाटिया

Ajit Sinha

आईएसआई प्रायोजित अंतरराज्यीय आतंक और हथियार नेटवर्क पर नकेल 4 आरोपित पकड़े गए, 3 पंजाब से और 1 दिल्ली से।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x