Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: आज तड़के हुई दो मुठभेड़ में, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश अमित भड़ाना और शशिकांत के पैर में लगी गोली।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 व सेंट्रल क्राइम ब्रांच की आज तड़के दो अलग -अलग हुई मुठभेड़ में, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगने से घायल हो गए जिन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए जिले के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में कुल 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिन बदमाशों को पैर में गोली लगी है, इनमें वांछित अपराधी कमल भड़ाना और शशिकांत है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पहला मुठभेड़ तड़के 4 बजे पाली -सूरजकुंड रोड पर हुई, जबकि दूसरा मुठभेड़ पाली-भाकरी रोड पर वांछित अपराधी अमित भड़ाना के साथ हुई, पुलिस ने दोनों मुठभेड़ में, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में बदमाश अमित भड़ाना व शशिकांत को पैर में गोली लगी है। उनका कहना है कि बदमाश अमित भड़ाना ने कई मामलों में वांछित था और इसने हॉल ही में गाजीपुर रोड डबुआ में एक महिला के सिर में जान से मारने की नियत से चोट मारी और गोलियां चलाई थी। आगे एसीपी क्राइम वरुण दहिया आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सनसनीखेज खुलासा आज करेंगे।

Related posts

कोविड-19 का मुफ्त इलाज या राशि देने का वादा करने वाली ‘फ़िशिंग‘ ई-मेल से बचे, आपके साथ ठगी हो सकता हैं- सीपी

Ajit Sinha

कांग्रेस ने कुख्यात यौन अपराधी एपस्टीन के साथ संबंधों पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के झूठ का किया पर्दाफाश, मांगा इस्तीफा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया सम्मानित,अंकुर व श्रेयसी ने बढ़ाया मानव रचना का मान,अर्जुन अवॉर्ड किया अपने नाम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x