Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय पलवल फरीदाबाद

नाबालिग का मस्जिद में धर्म परिवर्तन करने का दबाब बनाने व छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपित मौलवी पकड़ा गया – डीएसपी नरेंद्र खटाना


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: एक नाबालिग लड़की का मस्जिद में धर्म परिवर्तन करने का दवाब बनाने व छेड़छाड़ करने एक सनसनीखेज मामले में एक मौलबी और नाबालिग लड़के को थाना सदर पलवल की टीम ने आज शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक मौलवी , दो महिलाएं सहित कुल 8 आरोपितों के खिलाफ कानून की उचित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस की माने तो गांव में शांति व्यवस्था पूरी तरह से बहाल, पुलिस मामले में गहराई से कर रही है जांच, मामले से जुड़े किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा।

डीएसपी नरेंद्र खटाना के अनुसार,सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दी शिकायत में कहा है कि दिनांक 25 सितंबर को शाम करीब छह बजे वह घर पहुंचा तो उसकी 15-16 वर्षीय नाबालिग बेटी घर पर नहीं थी। जिसको वह, उसकी पत्नी व एक अन्य खोजने के लिए गांव में निकले तो बड़ी मस्जिद से उसकी बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। बेटी की आवाज सुनकर वे जब मस्जिद के अंदर गए तो देखा कि मस्जिद मौलवी व एक अन्य व्यक्ति दोनों लड़की से झगड़ा कर रहे थे। उस समय वहां पर 4 अन्य नामजद व दो महिलाएं योजनाबद्ध तरीके से अपने हाथों में कुरान लेकर धर्म परिवर्तन कर रही थी।

उन्होंने अंदर जाकर बच्ची को उनके चंगुल से छुडाकर शोर मचाया। उन्हें देखकर लड़की रोई और बताया कि मौलवी ने उसके हाथ से कलावा व राखियों को काट दिया व उसके माथे से तिलक को मिटा दिया है। जिसके बाद इन्होंने उसपर नवाज पढ़ने व धर्म परिवर्तन करने का दबाब बनाते हुए मौलवी ने उसके साथ बदतमीजी की व छेड़छाड़ की है। जब वे मस्जिद से बाहर निकले तो इनके पक्ष के अन्य लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। जिन्होंने हाथ में लाठी, डंडा ले रखे थे, उन्हें धमकी दी कि मामले को ज्यादा बढ़ाया तो तुम्हें जान से खत्म कर देंगे।डीएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पलवल श्री वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन में तुरंत प्रभाव से इस संबंध में नाबालिग के पिता की शिकायत पर मौलवी, दो महिलाएं सहित सभी नामजद 8 के खिलाफ विभिन्न सभी सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया तथा त्वरित कार्यवाही कर मुख्य आरोपी मौलवी को गिरफ्तार तथा एक किशोर आरोपी अभिरक्षा में-लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में गांव के दोनों पक्षों से समझ से सामंजस्य स्थापित किया गया है तथा गांव में शांति व्यवस्था पूरी तरह से बहाल है। मामले में नाबालिग बच्ची की काउंसलिंग भी कराई गईं है। पुलिस मामले में गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि मामले से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद :जाट संस्था फरीदाबाद की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है प्रधान चौधरी वजीर सिंह रेढू बने।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पूर्व मंत्री पं. शिवचरण लाल शर्मा के निधन पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला पहुंचे।

Ajit Sinha

हरियाणा: प्रदेश में करवाए गए दूसरे चरण के सीरो सर्वे में 14.8 फीसदी लोगों में एंटीबॉडीज पाई गई-अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x