Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की भाभी रेनू गोयल के निधन पर मंत्रियों , सांसदों एवं नेताओं ने जताया शोक।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की भाभी एवं स्वर्गीय विनोद गोयल की धर्म पत्नी रेनू गोयल का दिनांक 24 सितंबर, बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे गोयल परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। शुक्रवार को प्रदेश और क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेताओं ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और श्रीमती रेनू गोयल को श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं। 

शोक व्यक्त करने के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद दीपेंद्र हुड्डा, बड़खल विधायक धनेश अदलखा, बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, कांग्रेसी नेता नीरज शर्मा, विजय प्रताप, पराग शर्मा, बलजीत कौशिक, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट जितेंद्र भारद्वाज, नगर निगम की मेयर प्रवीण जोशी,इनेलो नेता आदित्य देवीलाल चौटाला सहित अन्य राजनेता भी उनके निवास पर पहुंचे। सभी ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें और पूरे परिवार को ढांढस बंधाया। हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि रेनू गोयल के निधन से जो रिक्तता गोयल परिवार में आई है वो निश्चित पीड़ादायक है एवं वह दिवंगत आत्मा की सद्गति की कामना करते हैं।

हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि श्रीमती रेनू गोयल का जाना परिवार के साथ- साथ समाज की भी क्षति है। कांग्रेसी नेता नीरज शर्मा ने कहा कि श्रीमती रेनू गोयल का आकस्मिक देहांत परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि इस कड़ी घड़ी में परिवार को हिम्मत दें। श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापारी वर्ग के सदस्य और परिजन भी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Related posts

पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने  राष्ट्रीय एकता दिवस के पावन अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ । 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नर सेवा ही नारायण सेवा है इसी को चरितार्थ करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन व विपुल गोयल ने कंबल वितरित किए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आज टीकाराम पटेल सुपुत्र महेश पटेल सहित दर्जनों युवाओं ने जननायक जनता पार्टी को दामन थाम लिया ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x