Athrav – Online News Portal
खेल दिल्ली नई दिल्ली

भारतीय सेना का 9 सदस्य दल स्नाइपर फ्रंटियर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बेलारूस रवाना

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली :भारतीय सेना का 9 सदस्य दल स्नाइपर फ्रंटियर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बेलारूस रवाना हो गया है। यह प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय सैन्य खेल का हिस्सा है जो बेलारूस में 03 अगस्त से 17 अगस्त, 2019 तक चलेगी। इस 13 दिवसीय प्रतियोगिता में गहन स्नाइपर प्रतियोगिता होगी जिसमें भागीदारों की मानसिक, शारीरिक और फायरिंग कुशलता देखी जाएगी।



इस प्रतियोगिता में रूस और चीन सहित 23 से अधिक देशों के भाग लेने की संभावना है। उपसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डी.आनबू ने बेलारूस से रवाना होने से पहले सैन्यदल के साथ बातचीत की। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारतीय सेना के दल ने कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया है। हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

Related posts

एक्यूआई के ‘खराब’ श्रेणी में पहुँचने पर सीएक्यूएम ने पूरे दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप चरण-I लागू किया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हिसार से ड्रग फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0 का हुआ भव्य आगाज-सीएम

Ajit Sinha

संभल में मस्जिद सर्वे के दौरान जबरदस्त हिंसा, पुलिस और भीड़ के बीच चल रही है पत्थरबाजी, कई गाड़ियों को फूंका, लाठीचार्ज, गोलियां चली।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!