Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद लोकसभा चुनाव के लिए आज पांचवें दिन कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सहित 8 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि नामांकन की पांचवे दिन शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी सहित आठ लोगों ने नामांकन दाखिल किए। उन्होंने बताया कि पहले, दूसरे दिन कोई नामांकन नहीं और तीसरे दिन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इसी प्रकार आज शुक्रवार को पांचवें दिन आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में आदिम भारतीय दल के हरिशंकर राजवंश, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह,

जेजेपी पार्टी की कवरिंग कैंडिडेट तान्या हुड्डा, निर्दलीय सुरेंद्र कुमार सैनी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के श्याम सुन्दर, राष्ट्रीय विकास पार्टी के महेश प्रताप शर्मा और बहुजन मुक्ति पार्टी के लेखराम ने जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं जेजेपी प्रत्याशी नलिन हुड्डा द्वारा आज एक फॉर्म सेट जमा कराया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024 को लेकर 10-फरीदाबाद लोकसभा के लिए गत सोमवार को अधिसूचना जारी करने के साथ ही आम चुनाव के लिए नामांकन का कार्य भी शुरू हो गया था।

Related posts

ग्रीन फिल्ड कालोनी में आज यूआईसी के चेयरमैन भारत भूषण व पार्षद हेमा ने संयुक्त रूप से तीन सड़कों का किया उद्घाटन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: एक बैंक कर्मचारी साइबर ठगी के लिए मरे हुए शख्स के नाम से फर्जी बैंक खाते का इस्तेमाल कर रहा था -अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 93 लाख 50 हजार रूपए की ठगी के मामले में एक बैंक खाताधारक को थाना साइबर सेंट्रल की टीम ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x