Athrav – Online News Portal
हरियाणा

सरकारी सम्पतियों से 65,146 पोस्टरों/पेपर्स या अन्य प्रकार के विज्ञापनों समेत होर्डिंग्स, बैनर्स, फ्लैगस को हटाया जा चुका है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए प्रदेश में चुनाव की घोषणा के दृष्टिगत सरकारी सम्पतियों से कुल 65,146 पोस्टरों/पेपर्स या अन्य प्रकार के विज्ञापनों समेत कटआऊट/होर्डिंग्स, बैनर्स, फ्लैगस को हटाया जा चुका है। अग्रवाल ने इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव की घोषणा के 24 घंटे के भीतर सरकारी सम्पतियों से कुल 4964 वॉल-राइटिंग, 17553 पोस्टर्स,7543 पेपर्स,1833 कटआऊटस, 12061 होर्डिंग्स, 11837 बैनर्स, 3296 फ्लैगस तथा 6059 अन्य प्रकार के विज्ञापनों को हटाया गया है। 



उन्होंने बताया कि राजनैतिक दलों द्वारा भी दिवारों पर लगाए गए अवैध राजनीतिक विज्ञापनों, पोस्टरों/पेपर्स या अन्य प्रकार के विज्ञापनों समेत कटआऊट/होर्डिंग्स, बैनर्स,
फ्लैगस इत्यादि को चुनाव की घोषणा के 48 घंटे के भीतर उतारना आवश्यक है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, किसी निजी सम्पति और स्थानीय कानून और अदालत के निर्देशानुसार लगाए गए सभी अवैध राजनीतिक विज्ञापनों को भी चुनाव की घोषणा के 72 घंटे के भीतर हटाना होगा। 

Related posts

समाज के संतों एवं महापुरुषों को याद करने की प्रदेश सरकार की प्रशंसनीय पहल – जगदीप धनखड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा प्रगति रैली की सफलता से तिगांव क्षेत्र के विधायक राजेश नागर की लोकप्रियता और आत्म विश्वास बढ़ा।

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: गदपुरी थाना क्षेत्र में बने तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चे की डूबने से हुई मौत।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!