Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम में राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 63785 मामले, 7 करोड़ 79 लाख 97 हजार रुपये से अधिक का हुआ सेटलमेंट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: गुरुग्राम जिला में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें सिविल, बैंक रिकवरी, आपराधिक एवं वैवाहिक सहित अदालतों में लंबित विभिन्न मामले रखे गए। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम रमेश चंद्र ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के निर्देशानुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन सुभाष महला के मार्गदर्शन में जिला में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।सचिव ने बताया कि लोक अदालत में विभिन्न मामलों को सरलता से निपटाने के लिए 20 बेंच जिला न्यायालय में तथा एक-एक बेंच पटौदी व सोहना स्थित उपमंडल स्तरीय न्यायालय में लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि आज आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में गुरुग्राम ज़िला कोर्ट के कुल एक दिन में सभी श्रेणी के 71019 के क़रीब मामलों को लिया गया था। जिसमें 63785 मामलों का निबटारा किया गया और 7 करोड़ 79 लाख 97 हजार 243 रुपए का सेटल्मेंट हुआ। उन्होंने बताया कि लोक अदालत की सभी बेंच में एक एक पैनल अधिवक्ता को नियुक्त किया गया था, जो लोक अदालत के दौरान मौजूद रह कर समझौता तैयार करने में न्यायालयों और डीएलएसए की मदद कर रहे थे।

Related posts

गोली चला कर प्रॉपर्टी डीलर को मारने आया था पर वह गोली किसी और को लग गई, और उसकी मौत हो गई, 7 आरोपित अरेस्ट ,

Ajit Sinha

घर बैठें ऑनलाइन करें अपनी प्रॉपर्टी के डेटा में सुधार: निशांत कुमार यादव, डीसी गुरुग्राम

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने अपने आवास पर कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ मनाई दीपावली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x