Athrav – Online News Portal
हरियाणा

श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व:साध-संगत व श्रृद्धालुओं की बसों को किया रवाना

अजीत सिन्हा की
पलवल:श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर सिरसा की अनाज मंडी में पलवल जिला से बसों के माध्यम से हजारों की संख्या में साध-संगत व अन्य लोग पहुंचे। जिला से सिरसा के लिए आज प्रात: साध-संगत व श्रृद्धालुओं की बसों को रवाना किया गया। सिरसा के राज्य स्तरीय समारोह में जाने के लिए साध-संगत व अन्य लोग उत्सुक नजर आए। संगत में महिलाओं की काफी भागीदारी रही। समारोह में सभी धर्मों के लोगों ने अपनी भागीदारी की।



सिरसा में श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव में हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी के निमंत्रण पर आज हैफेड चेयरमैन सुभाष कत्याल जिला पलवल की संगत को बसों द्वारा लेकर पहुंचे। जिला से हजारों की संख्या में साध-संगत इस महान पर्व पर पहुंची, जिनमे महिलाएं, पुरुष, बच्चे व बुजुर्ग शामिल रहे। सभी ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा महापुरूषों के जन्मदिवस व प्रकाशोत्सव मनाकर धार्मिक कार्य करना एक सराहनीय कदम है। इस तरह के आयोजनों से लोगों में आपसी भाईचारा तथा समरसता को बढावा मिलता है।

Related posts

हरियाणा विजिलेंस ने 24 घंटे में 6 रिश्वतखोरों को घूस लेते किया अरेस्ट, कौन- कौन से हरामखोर के नाम जानने हेतु पढ़े

Ajit Sinha

सलूट: लॉकडाऊन में 4 कांधे देने रिश्तेदार न आ सके तो अंतिम संस्कार की महान सेवा का कार्य भी कर रही है हमारी पुलिस।

Ajit Sinha

घोटाले पर घोटाला करने वाली बीजेपी सरकार ने किया कुर्सी घोटाला–दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!