Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : तेज रफ्तार ट्रक -ट्रॉला ने उत्तरप्रदेश रोडवेज की खड़ी बस में मारी जबरदस्त टक्कर, बस ड्राईवर की मौत, 10 यात्री जख्मी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : बल्लभगढ़ बस स्टेण्ड के समीप नेशनल हाइवे 2 पर बीती रात एक खड़ी उत्तरप्रदेश रोडवेज  की बस में तेज रफ्तार एक ट्रक -ट्राला ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बस ड्राईवर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को नजदीक के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इस घटना के बाद नेशनल हाइवे 2 पर जाम की स्थिति बन गई। जिसे खुलवानें में पुलिस के पसीनें छूट गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात एक बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि बल्लभगढ़ बस स्टेंड के समीप दिल्ली से आगरा जाने वाली उत्तरप्रदेश रोडवेज की खड़ी बस में तेज गति से आ रहीं ट्रक -ट्राला ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसमें अपने बस की शीशा साफ़ कर रहे बस ड्राईवर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार करीब 9 -10 यात्री घायल हो गए। सभी घायल यात्री  को नजदीक के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बताया गया हैं कि जब यह हादसा हुआ उस वक़्त बस ड्राईवर अपनी बस का शीशा साफ़ कर रहा था  और आगरा के लिए यात्री का इंतजार कर रहा था। इसके बाद नेशनल हाइवे 2 पर जबरदस्त जाम लग गया और पुलिस को रास्ता व जाम खुलवानें में पसीनें छूट गए। इस मामलें में पुलिस अभी आगे की कार्रवाई कर रहीं हैं।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज पंजाबी गायक गुरताज की गायकी को सराहा

Ajit Sinha

ट्रैफिक एडवाइजरी: सभी कमर्शियल भारी वाहनों का फरीदाबाद एवं दिल्ली में प्रवेश वर्जित रहेगा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: घने कोहरे व कड़ाके ठंड की वजह से रेलवे लाइन पर लॉक चेक कर रहे रेलवे कर्मचारी को मालगाड़ी ने कुचला, मौत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x