Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सिर्फ 500/- रूपए के लिए मेरे हाथों अपने ही साथी का क़त्ल हो गया, आरोपी नन्हें।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : 500 रूपए मेरे पास उसे मजदूरी देने के लिए नहीं थे, अगर 500 रूपए मेरे पास उस वक़्त होता ,तो मैं अपने साथी का क़त्ल कभी नहीं करता। यह कहना हैं एक हत्या आरोपी नन्हें का, जिसे अपने एक साथी के क़त्ल के जुर्म में आज क्राइम ब्रांच (डीएलएफ) पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं, पुलिस की मानें, तो पकडे गए आरोपी नन्हें को आज अदालत में पेश करने के बाद, अदालत से एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, के बाद हत्या में इस्तेमाल की गईं चाकू को बरामद किया जाएगा।

सब इंस्पेक्टर यादराम ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 10 फ़रवरी 2017 को कबाड़ा मार्किट, मुजेसर, फरीदाबाद  में जलालाबाद, उत्तरप्रदेश निवासी साबित की, जोकि दिहाड़ी पर कबाड़ी मार्किट में मजदूरी करने का काम करता था, जिसकों नन्हें निवासी फरुखाबाद, उत्तरप्रदेश ने चाकू घोंप कर हत्या कर दी थी, के बाद वह घटना स्थल से फरार हो गया था, जिसकों पुलिस ने आज बल्लभगढ़ के पास से गिरफ्तार किया हैं, उनका कहना हैं कि आरोपी नन्हें ने साबित को उसके द्वारा किए गए मजदूरी के 500/- रूपए देना था और इसके पास उस वक़्त उसे देने के लिए 500/- रूपए नहीं थे। जबकि साबित उससे 500 रूपए लेने के लिए काफी झगड़ा कर रहा था, उनका कहना हैं कि उसने उससे कहां भी था, उसका 500 रूपए जल्द लौटा देगा , पर साबित को नन्हें की बातों पर विश्वास नहीं था, उनका कहना हैं कि इसी लेने-देन की वजह से दोनों का झगड़ा आपस में जाएदा बढ़ गया और नन्हें ने साबित को चाकू घोंप कर, उसकी हत्या कर दी थी, घटना स्थल से वह फरार हो गया था, जिसे आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीँ आरोपी नन्हें का कहना हैं कि उस दिन मेरे पास 500 रूपए होता, तो यह क़त्ल मेरे हाथों नहीं होता, उसका यह भी कहना हैं कि उसे उस दिन मैं नहीं मरता, तो वह मुझे मार देता। जबकि मैं उसे बार -बार यहीं कह रहा था, जल्द ही उसके 500 रूपए लौटा देगा ,पर वह नहीं माना और उसने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया और इस झगड़े में मेरे हाथों उसका क़त्ल हो गया।

 

Related posts

दिल्ली-एनसीआर में करीब 100 लड़कियों को व्हाट्सअप पर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का फरीदाबाद पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: स्वतंत्रता दिवस के चलते यातायात पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी के निवासियों के लिए बड़ी खबर, कृष्णपाल गुर्जर सांसद कोटे से देंगें यूआईसी कंपनी को 90 लाख ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x