Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

ब्रिटिश पेट्रोलियम के उत्पाद खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी से रुपए निवेश करवा कर ठगी करने वाले 4 ठग अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: ब्रिटिश पेट्रोलियम के उत्पाद खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी से रुपए निवेश करवा कर ठगी करने के मामले में साइबर अपराध पूर्व ,गुरुग्राम की टीम ने चार ठगों को अरेस्ट किए हैं। पुलिस ने अरेस्ट किए गए ठगों से 9 लाख 25 हजार रुपए नकद , 4 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप व एक डोंगल बरामद किए हैं। ये जानकारी आज एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने अपने कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए। एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 17.12.2022 को ईमेल के माध्यम से थाना साईबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में एक 24 वर्षीय युवती ने शिकायत दी कि उसको  कम समय में बहुत अच्छा मुनाफा दिलाने का प्रलोभन देकर “BP PLC” नामक कम्पनी की ऐप से उससे  UPI के माध्यम से 2 लाख 30 हजार रुपए ट्रान्सफर करवा लिए तथा उसको एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया जिसमें करीब 800 लोग जुड़े हुए थे। उसने विश्वास करके उक्त कम्पनी के उत्पाद खरीदने के नाम पर रुपए निवेश कर दिए।

कुछ समय बाद उसने जब अपने निवेश किए हुए रुपए वापस लेने के लिए आवेदन डाला तो उसके आवेदन का कोई जवाब नहीं मिला और जब उसने ग्रुप एडमिन से अपने रुपए वापस मांगे तो उसने उसको  धमकी देते हुए अन्य प्रकार से ब्लैकमेल करने  लगा। शिकायत पर जांच उपरांत धारा 419, 420, 201, 120 बी आईपीसी. व 66 डी आईटी .एक्ट, के तहत थाना साइबर पूर्व, गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज  किया गया।  उनका कहना हैं कि निरीक्षक जसबीर सिंह, प्रबंधक थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम की टीम ने कार्रवाई  करते हुए इस ठगी में संलिप्त 4 आरोपितों  को दिनांक 3 अप्रैल 2023 को दिल्ली से काबू किया जिनकी पहचान *शलेश कुमार, तुषार कोहली, विनोद कुमार भसीन व राम कुमार रमन* के रूप में हुई। आरोपियों को अदालत के सम्मुख पेश करके 3 दिन के पुलिस  रिमांड पर लिया गया। उनका कहना हैं कि पुलिस रिमाण्ड के दौरान पूछताछ में ज्ञात हुआ कि ये लोगों को ब्रिटिश पेट्रोलियम कम्पनी के उत्पाद खरीदने का झांसा देकर लोगों को अपने विश्वास में लेते है और उसके  द्वारा तैयार की गई “BP PLC” ऐप के माध्यम से ये रुपए निवेश करने व 1 महीने में 3 हजार रुपयों के बदले 30 हजार रुपए रिटर्न देने का प्रलोभन देते हुए लोगों को आकर्षित करते है। उसके बाद लोगों से ये UPI के माध्यम से अपने बैंक खातों में रुपए ट्रांसफर करवा लेते है, लोगों द्वारा निवेश किए गए रुपयों को ये ए.टी.एम. व अन्य फन्ड ट्रान्सफर से निकाल लेते थे।  उनका कहना हैं कि आरोपियों के *कब्जा से पुलिस टीम द्वारा कुल 9 लाख 26 हजार रुपये की नकदी, 4 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप व 1 डोंगल बरामद* किए गए है। आरोपियों को आगामी कार्रवाई  के लिए आज  पुनः अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: टीबी से निपटने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की क्षमता बढ़ाने की ज़रूरत – आरती

Ajit Sinha

दिनदहाड़े डेढ़ से ढाई बजे के बीच सोसाइटी के 5 फ्लैटों में चोरी

Ajit Sinha

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को ईडी ने किया गिरफ्तार, डीएचएफएल को दिया था 3000 करोड़ का ‘बैड’ लोन!

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x