Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

13 लाख रूपए चोरी होने का ड्रामा नहीं चल सका. आरोपी स्टाफ पकड़ा.एक साथ 13 लाख देखकर लालच आ गया था

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली : नबी करीम थाना पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया जो अपने ही कंपनी के 13 लाख रुपए हड़पने के लिए पहले तो चोरी का ड्रामा किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करवा दिया जब पुलिस ने जांच शुरू की तो स्वंय टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया और कहा कि 13 लाख रूपए को एक साथ देख कर उसके मन में लालच आ गया था। 13 लाख रूपए नगद पुलिस ने बरामद कर लिया हैं।

डीसीपी,सेंट्रल मनदीप एस. रंधावा का कहना हैं कि अंधेरी पूर्व मुंबई की एक निर्माण कंपनी हैं का सेक्टर -16, नॉएडा, उत्तरप्रदेश में एक वाणिज्यिक परिसर का निर्माण कर रही है. जिसमें सागर निवासी दक्षिण पुरी अंबेडकर नगर , दिल्ली नौकरी करता हैं। उसे 4 जुलाई को कंपनी के प्रबंधक ने कहा कि पहाड़गंज में एक हार्डवेयर की दुकानदार को देने के लिए 13 लाख रुपए दिए थे रास्ते में उसकी एक साथ 13 लाख रुपए देख कर नियत ख़राब हो गई और उस रुपए को अपने मामा के घर चुपके से छिपा कर रख दिया।


उनका कहना हैं कि पहले तो उसने नबी करीम थाने में 13 लाख रुपए चोरी होने की शिकायत अज्ञात चोर के खिलाफ दर्ज करवा दिया। जब पुलिस ने इस केस की जांच शुरू की और बताए घटना स्थलों की तक़रीबन सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो उसमें बहुत कुछ दिखाई दिया पर इस घटना की एक भी झलक सीसीटीवी कैमरे में दिखाई नहीं दिया। उनका कहना हैं कि एक के बाद एक झूठ वह बोलता चला गया और अंत वह पुलिस के सामने टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसके निशानदेही पर 13 लाख रुपए नगद पुलिस ने बरामद कर लिया। दर्ज मुकदमे में इससे जुड़े हुए धाराओं को जोड़ दिया गया हैं।

Related posts

केजरीवाल सरकार ने डीटीयू में तैयार करवाए 2 वर्ल्ड क्लास 12 मंजिला हॉस्टल, उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Ajit Sinha

प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, सडक के किनारे मिला दोनों का शव, पुलिस जांच में जुटी

Ajit Sinha

पुलिस व गौकशो के बीच मुठभेड़, एक गोली लगने एक बदमाश घायल, एक फरार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!