Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पल्सर पर AK-47 का अवैध स्टीकर लगाकर हवाबाजी करना पड़ा भारी, ट्रैफिक पुलिस ने बाइक जब्त कर काटा 35,500 रुपये का चालान

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: पंचकूला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के साथ-साथ युवाओं में बढ़ रही हवाबाजी, टशन और गन कल्चर जैसी प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि टैंक चौक के पास ट्रैफिक पुलिस की टीम द्वारा एसएचओ वीरेंद्र कुमार की अगुवाई में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक पल्सर बाइक को रोककर जांच की गई।

बाइक पर AK-47 का स्टीकर लगा हुआ था, जिससे गन कल्चर और हथियारों का दिखावा करने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने वाला संदेश जाता है। इसके अलावा बाइक में प्रेशर हॉर्न लगा हुआ था तथा नंबर प्लेट के साथ भी छेड़छाड़ की गई थी। चालक के पास आवश्यक दस्तावेज भी नहीं मिले। ट्रैफिक पुलिस द्वारा सभी उल्लंघनों के संबंध में कार्रवाई करते हुए बाइक का 35,500 रुपये का चालान किया गया और बाइक को जब्त कर थाना सेक्टर-7 में खड़ा कराया गया। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि हथियारों का शौक है तो सेना या पुलिस में भर्ती होकर देश सेवा में अपना योगदान दें। वाहनों पर हथियारों के अवैध स्टीकर लगाकर हवाबाजी, हुड़दंगबाजी या आमजन में भय का वातावरण पैदा करना किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस ऐसे वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार नजर रख रही है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

एयरपोर्ट चौक पर नाकाबंदी के दौरान जीप से बरामद हुई नशे की बड़ी खेप, बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपए है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस प्रशासन में तैनात एक एसीपी, 5 इंस्पेक्टर सहित 16 पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत्ति।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने रूप श्री इंफोरटेक के मालिक विक्रम सिंह को एक बुजुर्ग के मदद के बहाने 6 करोड़ हड़पे, अरेस्ट  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x