Athrav – Online News Portal
दिल्ली

पंजाबी बाग पीड़ित परिवार को दी जाएगी ₹ 20 लाख की सहायता राशि-राजस्व मंत्री आतिशी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: पंजाबी बाग़ के अरिहंत नगर में मंगलवार को एक जर्जर बिल्डिंग के छज्जे के गिरने से बिल्डिंग के केयरटेकर परिवार के 2 सदस्यों की मृत्यु हो गई| मृतकों में 30 वर्षीय एक युवती व उसका छोटा बच्चा शामिल थे।  राजस्व मंत्री आतिशी ने घटनास्थल पर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और केजरीवाल सरकार की ओर से परिवार को 20 लाख रूपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। इस मौके पर राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि,ईमारत में एक परिवार केयर टेकर के रूप में रहता था। 

आज बिल्डिंग के छज्जे के गिरने से एक महिला और उसके बच्चे की दुखद मृत्यु हो गई।  उन्होंने कहा कि ये हादसा दर्दनाक है।  दुःख की इस घडी में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े है और उन्हें हर संभव मदद देने का प्रयास करेंगे। राजस्व मंत्री ने कहा कि,दुर्घटना में पीड़ित परिवार को दिल्ली सरकार की ओर से 20 लाख रूपये की सहायता राशि दी जाएगी।  उन्होंने कहा कि घटना में पीड़ित परिवार ने अपनों को खोया है।  ये परिवार के लिए दुःख का क्षण है।  उन्होंने कहा कि ये राशि पीड़ित परिवार के नुकसान की पूर्ति तो नहीं कर सकती लेकिन उनकी तत्काल जरूरतों को जरुर पूरा करेगी। साथ ही राजस्व मंत्री ने अधिकारिओं को निर्देश दिए कि तत्काल पीड़ित परिवार को सुरक्षित स्थान पर भेजा जाये और उनके रहने व खाने का इंतजाम किया जाए।  उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ कड़ी है और उनकी जरूरतों को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेगी। 

Related posts

एक स्पा सेंटर में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 11 लड़कियों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

संविधान बदलने की बात कहने वाले संगठनों को फंडिंग कर रही मोदी सरकार- कांग्रेस

Ajit Sinha

लक्ष्मी नारायण स्ट्रीट में दिल्ली पुलिस की अंतर्राज्यीय सेल, अपराध शाखा का छापा, क्रिकेट मैच पर सट्टा खिला रहे 6 सट्टेबाजों को दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x