Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

राष्ट्रपति 04 फरवरी, 2017 को राष्ट्रपति भवन का वार्षिक ‘उद्यानोत्सव’ आरंभ करेंगे

सवांददाता : मुगल गार्डन आम जनता के लिए 05 फरवरी से 12 मार्च, 2017 (सोमवार को छोड़कर जोकि रखरखाव दिवस है) तक सुबह साढ़े नौ बजे से शाम चार बजे तक खुला रहेगा। लोग स्प्रिचुअल गार्डन, हर्बल गार्डन, बोनसाई गार्डन एवं म्‍यूजिकल गार्डन का आनन्‍द भी उठा सकेंगे।

    आम जनता के लिए प्रवेश तथा निकास नॉर्थ एवन्‍यू के समीप प्रेसिडेंट एस्‍टेट के गेट नम्‍बर 35 से होगा। आगंतुकों से पानी की बोतल, ब्रीफकेस, हैंडबैग/लेडीज पर्स, कैमरा, रेडियो/ट्रांजिस्‍टर, बक्‍से,छाता, खाद्य सामग्री आदि न लाने का अनुरोध किया जाता है। ऐसी वस्‍तुएं लाने पर उन्‍हें प्रवेश बिन्‍दु पर जमा कर दिया जाएगा। बहरहाल, गार्डन का भ्रमण करने के लिए आने वाले लोगों के लिए पीने के पानी, शौचालय, प्राथमिक चिकित्‍सा/चिकित्‍सकीय सुविधा ; वरिष्‍ठ नागरिकों, महिलाओं तथा बच्‍चों के लिए विश्राम कक्ष की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।   मुगल गार्डन विशिष्‍ट रूप से किसानों, दिव्‍यांगों, सैन्‍य/अर्द्धसैन्‍य बलों तथा दिल्‍ली पुलिस के जवानों जैसे विशेष वर्ग के आगंतुकों के लिए 10 मार्च, 2017 को सुबह साढ़े नौ बजे से शाम चार बजे तक खुला रहेगा। प्रवेश तथा निकास गेट नम्‍बर 35 के जरिए होगा।

     टेक्‍टाइल गार्डन 10 मार्च, 2017 को 11 बजे से शाम चार बजे तक दृष्टिबाधित लोगों के लिए खुला रहेगा। प्रवेश तथा निकास चर्च रोड पर स्थित गेट नम्‍बर 12 से होगा।

Related posts

फरीदाबाद: 37 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2024 का राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन

Ajit Sinha

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा की उपस्थिति में भाजपा के चुनाव प्रबंधन के 300 प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

Ajit Sinha

यह कर्नाटक का दुर्भाग्य है कि मोदी सरकार अन्न भाग्य योजना 2.0 में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर रही है-जयराम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x