Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

बडखल विधानसभा क्षेत्र के एसजीएम नगर के ब्लाक डी में बनने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स के निर्माण का शुभारंभ

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बडखल विधानसभा क्षेत्र के एसजीएम नगर के ब्लाक डी में बनने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स के निर्माण कार्य का विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों व पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथों नारियल फुड़वाकर विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस कार्य पर करीब 36 लाख रुपए की लागत आएगी। विकास कार्यों के लिए श्रीमती सीमा त्रिखा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि इस निर्माण कार्य के होने से क्षेत्र वासियों को आवागमन में काफी अधिक सुविधा हो जाएगी। इंटरलॉकिंग टाइल के लग जाने से लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। विधायक ने कहा कि जनता को विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो वायदे जनता से किये थे वह सभी वायदे क्रमबद्ध तरीके से पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को आदेश दे रखे हैं और अधिकारी अपने कार्यो को पूरी कर्तव्यनिष्ठा से कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि भाजपा राज में पूरे प्रदेश में एक समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं।
वहीं इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने विधायक त्रिखा का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता विधायक के साथ है और सदैव उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।
इस मौके पर राजबीर भडाना, सुभाष दलाल, चौधरी अतर सिंह, गजेंद्र सिरोही, एससी गुप्ता, सतीश शर्मा, वाईके त्यागी, रामगोपाल, नंदकिशोर, राव दलीप सिंह, चंदन सिंह, सत्येंद्र पांडे, अध्यक्ष बडखल मंडल, कन्हैया गर्ग, कर्मवीर बैंसला, सुनील भडाना (टैम्पू), कपिल शर्मा व मनजीत सिंह अदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज 5 आईएएस, 17 एचसीएस, 2 आईपीएस व 16 एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नौकरियों पर चर्चा के लिए विधानसभा में रखा स्थगन प्रस्ताव

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बकरीद के अवसर पर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट, करीब 2000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!