Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 51 अंक गिरा

 रचना सिंह,मुंबई: आम बजट प्रस्ताव के बाद कल जबरदस्त उछाल के साथ बंद हुआ बीएसई सेंसेक्स आज शुरूआती कारोबार में करीब 51 अंक गिरकर खुला। एशियाई बाजारों में कमजोर संकेतों के बीच सटोरियों द्वारा मुनाफावसूली के चलते शेयर बाजारों में यह गिरावट देखी गई है।

एनएसई का निफ्टी भी 8700 अंक के स्तर से नीचे खुला। तीस कंपनियों के शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार :बीएसई: का सेंसेक्स 50.61 अंक यानी 0.18 प्रतिशत गिरकर 28,091.03 अंक पर खुला। धातु, वाहन, पूंजीगत सामान, सूचना प्रौद्योगिकी और रीयल्टी क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों पर प्रमुख तौर पर दबाव देखा गया । कल सेंसेक्स 486 अंक बढ़कर बंद हुआ था।इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज :एनएसई: का निफ्टी 21.20 अंक यानी 0.24 प्रतिशत गिरकर 8,695.20 अंक पर खुला ।

Related posts

एक आंतरिक कंटेनर विस्फोट के साथ लगी भीषण आग, 22 क्रू सदस्यों में 18 को बचाया गया-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सूरजकुंड थाने में पूर्व महापौर देवेंद्र भड़ाना व संगत के खिलाफ झूठे कागजात धोखे से पुलिस सौप कर लाइसेंस बनाने, केस दर्ज।

Ajit Sinha

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा, नायब सिंह सैनी निश्चित रूप से नायाब काम करेंगे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x