Athrav – Online News Portal
Uncategorized

राजस्थान में बढ़ा न्यूनतम तापमान

रचना सिंह,जयपुर : राजस्थान में न्यूनतम तापमान बढ़ने से सर्दी से राहत मिली है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 6.2 डिग्री, अलवर में 8.0 डिग्री, पिलानी में 8.1 डिग्री, फलौदी में 8.5 डिग्री, चूरू में 9.2डिग्री, डबोक में 9.9 डिग्री, वनस्थली में 10.8 डिग्री, सीकर में 11.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 11.8 डिग्री और अन्य स्थानों पर तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से 14.1 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विभाग ने आगामी 24 घंटों में पश्चिमी-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इधर, उत्तर भारत में पड़ रहे घने कोहरे के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

उत्तर-पश्चिम रेलवे की अजमेर-जम्मूतवी, जयपुर-इलाहाबाद और जैसलमेर-हावड़ा सवारी गाडियों के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है और 12 सवारी गाडियां कई घंटे विलंब से चल रही हैं। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरूण जैन ने बताया कि हावड़ा-श्रीगंगानगर 20 घंटे देरी से चल रही है जबकि वाराणसी-जोधपुर 11 घंटे 40 मिनट, इलाहाबाद-जयपुर 8 घंटे 20 मिनट और अन्य सवारी गाडियां भी कई घंटे देरी से चल रही हैं।

Related posts

अवैध संबंध में रोड़ा बने एक पत्नी ने अपने पति की हत्या करवा दी,पत्नी पुलिस हिरासत में, पत्नी व उसके दो साथियों पर हत्या का केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पत्रकारों के साथ आज मंझावली में 400 करोड़ की लागत से चल रहे पुल के निर्माण कार्य का लिया जायजा।

Ajit Sinha

गुरुग्राम : बीती रात सेक्टर -10 थाना पुलिस ने कंपनी के सुरक्षा गार्ड पर गोली चला कर दहशत फ़ैलाने चारों बदमाशों को धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x