Athrav – Online News Portal
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा पर इस बात का नहीं होता है कोई असर

प्रियंका चोपड़ा ने साफ़ साफ़ कहा है कि वो सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर कभी घबराती नहीं और उन्हें नहीं लगता कि लड़की होने के नाते कोई भी उनकी आवाज़ को दबा सकता है।

फिल्म बेवॉच के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा “मीडिया हम कलाकारों के ट्वीट को बहुत ज़्यादा महत्व देता है। हमारा ट्वीट एक आर्टिकल बन जाता है। सोशल मीडिया पर मेरे 17 मिलियन फॉलोवर हैं और मैं सिर्फ उनके लिए ट्वीट करती हूं। जबकि मीडिया उन्हीं ट्वीट को लेकर ख़बरें बना देता है, जिसके चलते एक सामान्य सी बात भी किसी बड़े मुद्दे की तरह दिखाई देने लगती है। मेरे माता-पिता ने यह सिखाया है कि सच बोलने से घबराने की आवश्यकता नहीं है।” प्रियंका ने कहा कि अगर किसी को लगता है कि वो लड़की की आवाज़ को दबा देंगे तो ये गलत है। वो हमेशा बिना डरे अपनी बात लोगों तक रखती रहेंगी।

बता दें कि प्रियंका का ये बयान उनके पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान ट्विटर पर डाली गई फोटो को लेकर आया है, जिसके बाद उनको ट्रोल किया गया और बाद में प्रियंका ने अपनी एक और तस्वीर के सहारे सबको जवाब दिया।

Related posts

मॉडल और अभिनेत्रि आंचल कुमार मित्तल ने एक ओटीटी सम्मेलन में बिखेरा अपना जलवा*

Ajit Sinha

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने ‘गुच्ची’ गाने पर दिखाए जबरदस्त मूव्स, वीडियो ने मचाया तहलका

Ajit Sinha

सूरजकुंड दिवाली मेले-2025 में मेला प्राधिकरण लाखों जुटाने के चक्कर में नहीं जुटा पाई दर्शकों की भीड़, निराश होकर लौटे दुकानदार-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x