Athrav – Online News Portal
Uncategorized हरियाणा

जूनियर (अंडर-20) राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 5 फरवरी को

विनय सिंह भदौरिया , हरियाणा:  तीरंदाजी संघ के सचिव रामनिवास हुड्डा ने बताया की भारतीय तीरंदाजी संघ की ओर से 20 से 25 फरवरी तक महाराष्ट्र के सतारा में 39 वीं जूनियर (अंडर-20) राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम भी भाग लेंगी. इस टीम के चयन के लिए ट्रायल 5 फरवरी (रविवार ) को इंडस इंजीनियरिंग कालेज, किनाना, जींद रोड, रोहतक में होंगे. उन्होंने बताया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हरियाणा के 8 टीमें जायेंगी जिनमे 4 टीम लड़कों की और 4 टीम लड़कियों की होंगी. संघ के जिला प्रधानों को भेजे गये एक पत्र में सचिव ने जानकारी दी है की इस ट्रायल में वह तीरंदाज भाग ले सकते हैं जिसका जन्म 1 जनवरी 1996 के बाद हुआ है. ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाडियों को आयु प्रमाण पत्र अपने संसथान के मुखिया से सत्यापित करके   लाना होगा. खिलाडियों के लिए हरियाणा का मूल निवासी होना भी जरुरी है.

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई एचपीपीसी और एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा: कर्मचारियों-श्रमिकों की बेहतर मेडिकल सुविधा के लिए प्रदेश में खुलेंगे 5 ईएसआई अस्पताल – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x