Athrav – Online News Portal
Uncategorized दिल्ली

अप्रैल में हो सकते हैं नगर निगम चुनाव

फरहीन, नई दिल्ली  :  नगर निगम चुनाव अप्रैल के तीसरे सप्ताह में होने की संभावना है। परिसीमन के नए ड्राफ्ट के हिसाब से सीटों की स्थिति स्पष्ट होने में अभी 10 से 15 दिन का समय लगेगा। फरवरी मध्य तक अधिसूचना जारी होने की संभावना है। चुनाव प्रक्रिया मार्च महीने के मध्य में शुरू हो सकती है। राजनीतिक दलों के साथ साथ राज्य चुनाव आयोग भी इस संबंध में अपनी तैयारी में जुट गया है।

आयोग में बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने 10 जनवरी तक की मतदाता सूची को अपडेट कर दिया है। आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि निगम चुनाव 20 अप्रैल के आसपास होने की उम्मीद है। प्रक्रिया मार्च महीने में शुरू हो जाएगी। गत एक वर्ष में दिल्ली की जनसंख्या में 3 लाख 53 हजार 371 का इजाफा हुआ है। इसी तरह 11 जनवरी 2016 से 10 जनवरी 2017 तक मतदाता 1,60,327 बढ़ गए हैं।

Related posts

नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी और शाह से इस्तीफा मांगा।

Ajit Sinha

दिल्‍ली हिंसा का बड़ा चेहरा शाहरुख़ को क्राइम ब्रांच ने शामली से गिरफ्तार किया, जानें गोली चलाने से लेकर पकड़े जाने तक की पूरी कहानी

Ajit Sinha

लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के बांग्लादेश स्थित हैंडलर शब्बीर अहमद लोन उर्फ ​​राजा कश्मीरी को पूर्वी दिल्ली के गाज़ीपुर इलाके से पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x