Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक वीडियो

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल  ने ओल्ड फरीदाबाद मेन बाजार में घुम घुम कर भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र गुप्ता के लिए मांगे वोट, देखिए वीडियो।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : फरीदाबाद विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र गुप्ता के लिए आज फरीदाबाद के सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, चेयरमेन अजय गौड़, पार्षद सुभाष आहूजा,शिव शंकर भारद्वाज,वीरपाल पहलवान, कृष्ण पहलवान ,रोहताश पहलवान व डा.सुरेंद्र दत्ता आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओल्ड फरीदाबाद के मेन बाजार, अनाज मंडी में पैदल घुम घुम कर दुकानदारों व चलते फिरते लोगों से वोट मांगे। इस दौरान ने लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र गुप्ता का फूल माला पहना कर स्वागत किया और लड्डू खिला कर लोगों का मुंह मीठा कराया। इस पैदल यात्रा का पूरा वीडियो आप स्वंय देख सकते हैं।  



इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र गुप्ता ने चलते हुए अवस्था में बातचीत करते हुए कहा कि इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र गुप्ता की इतिहासिक जीत होगी, उन्होनें यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सामने कोई भी पार्टी टीक नहीं पाएगी। रिकॉर्ड जीत के बाद प्रदेश में फिर मनोहर लाल की सरकार बनेगीं, वहीँ पार्षद सुभाष आहूजा का कहना हैं कि इस वक़्त जहां वह लोग नरेंद्र गुप्ता के लिए वोट मांग रहे हैं इसी जगह भाजपा सरकार तक़रीबन 200 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए  हैं। वहीँ, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को उनके चाहने वाले लोगों ने इस भीड़ में एक झलक पाने के लिए उन्हें ढूंढते रहे पर वह बिल्कुल मिले नहीं।      

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ेंगी, तो हम पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा देंगे और घटेंगी, तो हम मौन व्रत धारण कर लेंगे-कांग्रेस

Ajit Sinha

अलका लांबा बोलीं- अपराधियों का समर्थन करना बंद करे भाजपा

Ajit Sinha

फरीदाबाद प्रशासन की लापरवाही से सूरजकुंड रोड पर एकत्रित हुए 400 लोग, कच्चे रास्ते से घुसे हैं यह सभी लोग, जांच जारी हैं: पुलिस

Ajit Sinha
error: Content is protected !!