Athrav – Online News Portal
स्वास्थ्य हरियाणा

अम्बाला छावनी के सिविल अस्पताल परिसर में तैयार हुआ सबसे आधुनिक कैंसर अस्पताल-अनिल विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री  अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी के सिविल अस्पताल परिसर में तैयार हुआ कैंसर अस्पताल आसपास क्षेत्र में सबसे आधुनिक कैंसर अस्पताल है, जहां कैंसर मरीजों को ईलाज के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि आगामी जनवरी माह में अस्पताल को पूरी तरह से आप्रेशनल करने की योजना है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में ईलाज के लिए आने वाले मरीजों के साथ उनके परिजनों के ठहरने की व्यवस्था पर मंथन किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कैंसर अस्पताल का निरीक्षण किया और डॉक्टरों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने माड्यूलर ओटी, लीनियर एस्कलेटर, सिटी सिम्युलेटर व ईलाज में प्रयुक्त होने वाले अन्य उपकरणों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बताया कि 75 रेगुलर स्टाफ कैंसर अस्पताल में तैनात होगा और इसमें से काफी स्टाफ आ भी चुका है। निरीक्षण के दौरान श्री विज ने अस्पताल के ग्राउंड और तीनों फ्लोर पर जाकर उपकरणों एवं अन्य व्यवस्थाओं को चेक किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस अस्पताल के बराबर अन्य कैंसर का अस्पताल नहीं  है। ब्रेकी थेरेपी की मशीन भी आगामी दिनों में अस्पताल में पहुंच जाएगी और अभी वह देश के बंदरगाह पर पहुंच चुकी है और कस्टम क्लीरियंस के बाद वह अस्पताल में उपलब्ध होगी। अस्पताल में मरीजों का रजिस्ट्रेशन यहां शुरू कर दिया गया है। कीमोथेरेपी एवं ब्रेस्ट कैंसर का इलाज शुरू कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि आसपास राज्यों के लोगों को भी इसका फायदा होगा। अस्पताल में पेट स्कैन भी स्वीकृत हो चुकी है और उसे भी जल्द यहां लगाया जाएगा। सिविल सर्जन डा. कुलदीप सिंह, पीएमओ डा. राकेश सहल व डा. विनय गोयल ने इस बारे विस्तार से स्वास्थ्य मंत्री को जानकारी दी। गौरतलब है कि अस्पताल में 18 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक लीनियर एक्सीलेटर, 4 करोड़ रुपए की लागत से सिटी सिम्युलेटर मशीन लगाई जा चुकी है। 4 करोड़ रुपए की लागत से जल्द ब्रेकी थ्रेरेपी मशीन लगेगी।

Related posts

जनादेश सर्वोपरि अब अपने चुनावी वादे पूरे करे भाजपा : डॉ. सुशील गुप्ता

Ajit Sinha

फरीदाबाद:स्पाइन ट्यूमर की जटिल सर्जरी के बाद प्रयागराज से 65 वर्षीय मरीज हुआ अपने पैरों पर खड़ा-मेरिंगो अस्पताल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने आज एनआईटी में ई सिगरेट बेचने वाली दुकान पर मारा छापा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x