Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने फरीदाबाद पुलिस के 50,000 का ईनामी व मोस्ट-वांटेड एक बदमाश को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने अपराध पर लगाम लगाते हूए जिला नूंह से 50,000 रुपये के ईनामी मोस्ट वांटेड बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। आज यहां यह जानकारी देते हुए हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रायपुरी निवासी साहिद के रूप में हुई है, जिसे एक गुप्त सूचना के बाद सीआईए की टीम ने काबू किया।
         
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी के खिलाफ जिला नूंह और फरीदाबाद में करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा अपहरण और डकैती के मामलों में यह फरीदाबाद पुलिस 50,000 रुपये का ईनामी बदमाश है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के पिपरौली की ओर एक मोटरसाइकिल पर आरोपी के जाने बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद जाल बिछाया गया। कुछ समय बाद, जब पुलिस टीम ने नाके पर मोटर साइकिल सवार एक व्यक्ति को रुकने के लिए इशारा किया, तो आरोपी ने वाहन को तुरंत गिराकर भागने के प्रयास में सात फीट गहरे नहर के नाले में छलांग लगा दी। पुलिस टीम ने तुरंत उसे काबू कर लिया। पैर में सूजन व दर्द के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पुन्हाना में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिविल अस्पताल, मांडीखेड़ा रेफर कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ पुन्हाना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।  

Related posts

ईडी ने फ्रॉड केस में अनिल अंबानी के अब तक 7,500 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की है, जांच जारी है।

Ajit Sinha

दिल्ली -एनसीआर में अलीगढ से सस्ते दामों में पिस्तौल व कारतूस खरीद कर महंगे दामों में बेचने के आरोप में दो अरेस्ट,पिस्तौल बरामद।  

Ajit Sinha

चंडीगढ़:पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक आयोजित

Ajit Sinha
error: Content is protected !!