Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद में नगर निगम का जवान उम्र का जई टेकचंद को 14000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों स्टेट विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: स्टेट विजिलेंस ने आज फरीदाबाद के सेक्टर -7 इलाके से आज देर शाम नगर निगम के जूनियर इंजिनियर को 14000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए जूनियर इंजिनियर का नाम टेकचंद हैं और वह खामी गांव का रहने वाला हैं।

वार्ड नंबर – 34 में तैनात था। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम का जूनियर इंजिनियर टेकचंद जोकि वार्ड नंबर -34 में तैनात था और उसकी उम्र लगभग 29 साल हैं। वार्ड नंबर -34 में ठेकेदार राहुल ने लगभग पांच लाख 10 हजार रूपए काम किया था जिसका बिल काफी समय से बकाया था। इस बिल को पास करने के एवज में उसने पहले भी उससे 14000 रूपए रिश्वत के तौर पर ले लिए थे। फिर से उसने 14000 रूपए रिश्वत के और मांगे। जिसे  ठेकेदार राहुल ने हैं भर ली और आज जई टेकचंद को सेक्टर -7 इलाके में रिश्वत के 14000 रूपए देने के लिए बुला लिया। जैसे उसने ठेकेदार राहुल से नगद 14000 रूपए लिए की घात लगाए बैठे  विजिलेंस टीम ने उसे पकड़ लिया और उसके हाथ को पानी में धुलवाए जिसे पानी रंगीन हो गया। इस वक़्त विजिलेंस की टीम मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर ली हैं। 

Related posts

फरीदाबाद: दोस्त के पास नहीं था मोबाइल, इस लिए दोस्तों ने छीन कर दिया गिफ्ट, क्राइम ब्रांच, सेंट्रल ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद : नवनियुक्त डीसी अतुल द्विवेदी ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने को तुरंत प्रभाव से 27 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं- लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!