Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी पूरक परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है-वेबसाइट पर देखें।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी पूरक परीक्षा (कम्पार्टमेंट/आंशिक अंक सुधार/अतिरिक्त विषय) का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। यह परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वैबसाईट www.bseh.org.in पर देखा जा सकता है। यह जानकारी देते हुए बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि सैकेण्डरी की पूरक परीक्षा का परिणाम 32.97 प्रतिशत रहा है। 

उन्होंने बताया कि इस पूरक परीक्षा में 33,180 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 10,939 उत्तीर्ण हुए, इनमें से 19,734 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट आयी है। इस परीक्षा में 19,622 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 7,018 छात्र पास हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 35.77 रही तथा 13,558 प्रविष्ठ छात्राओं मे से 3,921 पास हुई, जिनकी पास प्रतिशतता 28.92 रही। उन्होंने आगे बताया कि सीनियर सैकेण्डरी की पूरक परीक्षा का परिणाम 47. 89 फीसदी रहा है। उन्होंने बताया कि इस पूरक परीक्षा में 37,557 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 17,985 उत्तीर्ण हुए, इनमें से 13,112 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट आयी है। इस परीक्षा में 26,323 छात्रों ने भाग लिया, 

जिसमें से 12,687  छात्र पास हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 48.20 रही तथा 11,234 प्रविष्ठ छात्राओं मे से 5,298 पास हुई, जिनकी पास प्रतिशतता 47.16 रही। उन्होंने आगे बताया कि परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिका की पुन:जांच/पुनर्मुल्यांकन निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

Related posts

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा, नायब सिंह सैनी निश्चित रूप से नायाब काम करेंगे

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मीडिया विद्यार्थियों की शीतकालीन इंटर्नशिप-2025 संपन्न

Ajit Sinha

दीपेंद्र हुड्डा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेसियों में हुआ नए जोश का संचार: लखन सिंगला

Ajit Sinha
error: Content is protected !!