Athrav – Online News Portal
खेल हरियाणा

हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव  ने आज तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड विजेता अनीता कुंडू को दी बधाई  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव से आज ‘लैंड एडवेंचर’ कैटागिरी में ‘तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड- 2019’ से सम्मानित पर्वतारोही अनीता कुंडू ने पुलिस मुख्यालय में मुलाकात की।  इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अनीता को बधाई देते हुए डीजीपी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा स्थापित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होकर महिला पुलिस अधिकारी ने समस्त राज्य और हरियाणा पुलिस का नाम रोशन किया है। उन्होंने आगामी अभियान के लिए अनीता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस खिलाडियों का मनोबल बढाने के लिए प्रतिबद्ध है।
           
बता दे कि वर्तमान में अनीता कुंडू हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। उन्होने राज्य पुलिस बल के खिलाड़ियों का मनोबल बढाने के लिए डीजीपी का धन्यवाद किया। उल्लेखनीय है कि अनीता ने एशिया, अफ्रीका,ऑस्ट्रेलिया,यूरोप,अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका सहित सात महाद्वीपों में चोटियों को फतह किया है। साथ ही, नेपाल और चीन दोनों ओर से माउंट एवरेस्ट को फतह किया है।

इसके अतिरिक्त, उन्होेंने दुनिया भर में पर्वता रोहण के कई अन्य सफल अभियान भी किए हैं। हाल ही में अनीता को उत्तराखंड में ’गंगोत्री’ और ’रुदुगैरा’ की चोटियों पर पर्वतारोहण के लिए अभियान प्रमुख के रूप में भी चुना गया है।  

Related posts

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में होने वाले पंचायती राज चुनावों को लेकर तैयारियां तेज कर दी है, टीमें गठित।

Ajit Sinha

बिजली का बिल भरना होगा, मुफ्त में बिजली नहीं मिलेगी’’ – अनिल विज

Ajit Sinha

हरियाणा के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, राज्य के विकास और भविष्य की शिक्षा पहलों पर हुई चर्चा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!