Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, बोले- अब हम और बड़ा झटका

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को भारतीय नौसेना के बेड़े में स्वदेश-निर्मित कलवरी श्रेणी की दूसरी डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी ‘खंडेरी’ को शामिल किया. इसे आईएनएस खंडेरी के नाम से जाना जाएगा. खंडेरी को सरकार संचालित मझगांव डॉक लिमिटेड में बनाया गया है और इसे ढाई साल से अधिक समय तक कई कठोर समुद्री परीक्षणों से गुजारा गया है. यह पनडुब्बी कई आधुनिक तकनीकियों से लैस है. इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तानी पीएम इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘इमरान कार्टून बनाने वालों के लिए कंटेंट तैयार कर रहे हैं.’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, भारत के तट क्षेत्रों में आतंकी हमले से इनकार नहीं किया जा सकता

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर में हमारे प्रगतिशील कदमों को जब वैश्विक समर्थन मिल रहा है, ऐसे में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री दर-दर पर जाकर कार्टून बनाने वालों के लिए कंटेंट तैयार कर रहे हैं. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अमेरिका यात्रा ने भारत के एक महाशक्ति के रूप में उभरने को दर्शाया है. हमने देखा कि कैसे खचाखच भरे स्टेडियम में मोदी जी का स्वागत अमेरिका के शीर्ष नेताओं ने किया.’ इस दौरान रक्षा मंत्री ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ असाधारण भूमिका निभाने के लिए भारतीय नौसेना की सराहना की और कहा कि पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि आज हमारी सरकार के मजबूत संकल्प और नौसेना के बेड़े में पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी के शामिल होने के साथ हम उसे और भी बड़ा झटका देने में सक्षम हैं.



राजनाथ सिंह ने कहा, ‘यह बेहद गर्व की बात है कि भारत उन चुनिंदा देशों में है जो अपनी पनडुब्बियों का निर्माण खुद कर सकता है. हमारे क्षेत्र में जो भी शांति भंग करेगा भारतीय नौसेना उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी.’ उन्होंने यह भी कहा, ‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री दुनिया में हर दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं और अपना मजक उड़वाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं

Related posts

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का राहुल गांधी पर पलटवार राहुल ने प्रेस कांफ्रेंस में जो भी बोला, वह झूठ के पुलिंदे के सिवा कुछ और नहीं था।,।

Ajit Sinha

एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

Ajit Sinha

मेरे क्षेत्र में चल फिर मैं तुम्हें बताऊंगा, ये चैलेंज दोनों दोनों आरोपितों ने स्वीकार किया,उसकी आरोपितों ने हत्या कर दी-अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!