Athrav – Online News Portal
खेल विशेष हरियाणा

महिला सब-इंस्पेक्टर अनीता कुंडू  होंगी तेनजिंग नोर्गे नेशनल अवार्ड से सम्मानित,डीजीपी मनोज यादव ने दी बधाई  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने आज महिला सब-इंस्पेक्टर अनीता कुंडू को ‘तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2019’ से सम्मानित करने के लिए चुने जाने पर बधाई दी है। उन्हें यह अवार्ड ‘लैंड एडवेंचर कैटागिरी‘ में दिया गया है।
   
पुलिस अधिकारी की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई देते हुए डीजीपी ने कहा कि हमारे पुलिस अधिकारियों व जवानों ने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर राज्य पुलिस बल का नाम रोशन किया है।
          
उल्लेखनीय है कि पर्वतारोही अनीता कुंडू ने नेपाल और चीन दोनों ओर से माउंट एवरेस्ट को फतह किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होेंने दुनिया भर में पर्वतारोहण के कई अन्य सफल अभियान भी किए हैं।
         
तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड को एडवेंचर स्र्पोटस के लिए भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार माना जाता है। एडवेंचर स्पोट्र्स के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों को पहचानने के लिए यह पुरस्कार प्रतिवर्ष प्रदान किए जाते हैं।  

Related posts

मानव रचना के छात्रों ने बेंगलुरु में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 में स्वर्ण और रजत पदक जीता

Ajit Sinha

सिंघु बॉर्डर पर युवक की हत्या निंदनीय, आंदोलन का नेतृत्व करने वाले 40 किसान नेता लें जिम्मेदारी – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

पार्टी विरोधी गतिविधियों पर शशिबाला तेवतिया सहित 6 लोगों को जननायक जनता  पार्टी से किया निष्कासित

Ajit Sinha
error: Content is protected !!