Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

विधानसभा में उठाएंगे रंगदारी,नशा, हत्याकांड, उद्योगों के पलायन का मुद्दा- हुड्डा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फ़तेहाबाद: फतेहाबाद विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के यहां सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकार साथियों से बातचीत करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील को भी किसान विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका से फीड आएगी और हमारे जानवरों को वहां की फीड दी जाएगी तो हमारे यहां का किसान बर्बाद हो जाएंगे। वैसे भी जिस अमेरिका ने भारत 18 परसेंट टैरिफ लगाया है, उसने बांग्लादेश पर 0 टैरिफ लगाया है। इस डील से अन्य किसानों के साथ कॉटन के किसानों पर भारी असर पड़ने वाला है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस सरकार में किसानों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। अब खाद के कट्टे का वजन भी 50 से घटाकर 40 किलो किया गया है, जबकि रेट पहले जितना ही है। एमएसपी 24 फसलों पर देने का दावा भी झूठा है, हरियाणा में इतनी फसलें नहीं होतीं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से 2000 करोड़ से ज्यादा मुनाफा कमाया गया, लेकिन क्लेम नहीं मिलते, लोग बीमा छोड़ रहे हैं। अभी 10% तक मुआवजा नहीं दिया गया।

हुड्डा ने बुजुर्गों की पेंशन काटने पर बोला कि अब सरकार 70 हजार पेंशन रिस्टोर करने का दाव कर रही है। जबकि पहले सरकार कह रही थी कि उसने किसी की पेंशन काटी ही नहीं। अगर काटी नहीं तो रिस्टोर क्यों की जा रही है? पेंशन के साथ साथ, चुनाव से पहले बनाए राशन कार्ड अब काटे जा रहे हैं, जो कि अपने आप में वोट चोरी है। हरियाणा में चुनाव के बाद करीब 14 लाख राशन कार्ड काटे गए हैं। अकेले अंबाला में 54 हजार राशन कार्ड काटे हैं।
बीजेपी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए कांग्रेस विधायकों पर खीज निकाल रही है। गुहला चीका के विधायक के मामले का जिक्र करते हुए हुड्डा ने कहा कि सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है। एक विधायक ने अधिकारी को झुनझुना दिखाकर सरकार की विफलता गिनवाई तो उसके खिलाफ एफआईआर कर दी गई। विधायकों पर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हुड्डा ने  कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है,नशा लगातार बढ़ता जा रहा है और हर आदमी असुरक्षित महसूस कर रहा है। सिर्फ वहीं सुरक्षित है, जिसे कोई मारना नहीं चाहता। केंद्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य है।हुड्डा ने कहा कि हम विधानसभा के आगामी सत्र में कानून व्यवस्था पर विशेष प्रस्ताव लेकर आएंगे, जोर-शोर से मुद्दा उठाएंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में लगातार संगठित अपराध (ऑर्गेनाइज्ड क्राइम) के मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में 80 से ज्यादा गैंग सक्रिय हैं, जो अपराध को अंजाम देकर क्लेम भी करती हैं। इन गैंग्स का सफाया होना अत्यंत जरूरी है।उन्होंने कहा कि रोहतक में जघन्य हत्याकांड आईजी ऑफिस के पास हुआ, जो सरकार की विफलता दर्शाता है। प्रदेश में आज व्यापारियों से लेकर डॉक्टरों तक से रंगदारी ली जा रही है। उद्योग पलायन कर रहे हैं, निवेश नहीं आ रहा है। तरक्की के लिए कानून व्यवस्था सुधारना और लोगों में विश्वास पैदा करना जरूरी है। लेकिन बीजेपी राज में लोगों के भीतर डर का माहौल है, क्योंकि सरकार कमजोर है।2005 से पहले भी यही हाल था। अपराध जेल से संचालित होता था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने उसे नियंत्रित किया था और हरियाणा को क्राइम फ्री किया।

Related posts

बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने तृणमूल कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

Ajit Sinha

आदमपुर समेत पूरे हरियाणा में किसान झेल रहे डीएपी खाद की किल्लत- भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा को दिवालिया करने की बना रहे हैं योजना: डा. संजय शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x