Athrav – Online News Portal
अपराध उत्तर प्रदेश

पत्नी, बेटा और बेटी को मारी गोली, फिर सीआरपीएफ जवान ने कर ली आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से शनिवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां सीआरपीएफ के जवान ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को गोली मार दी. उसके बाद सीआरपीएफ जवान ने खुद भी जान दे दी. ये घटना थरवई के पड़िला ग्रुप सेंटर की है. घटना का पता चलने के बाद कैंप में हड़कंप मच गया.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. सीआरपीएफ जवान का नाम विनोद था. उन्होंने अपनी पत्नी विमला, बेटा संदीप और बेटी सिमरन की गोली मारकर हत्या कर दी. उसके बाद उन्होंने अपनी भी जान दे दी.

वहीं,बीते दिनों प्रयागराज से ही सामूहिक हत्याकांड के मामले में एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई थी, जिसमें पीड़ित परिवार के बेटे का एक महिला से अवैध संबंध का विरोध करना पूरे घरवालों को भारी पड़ गया था. बाद में बेटे ने ही पूरे परिवार की हत्या करवा दी. अब तक की छानबीन में पता चला है कि पीड़ित परिवार का बेटा ही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है.यही नहीं,कातिल बेटे ने 8 लाख रुपये में दोस्त को सुपारी देकर सौदा किया और घर में माता,पिता, बहन और पत्नी की हत्या करवा दी. पुलिस ने इस वारदात में आतिश व अनुज श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है. आतिश ने ही अपने पूरे परिवार की हत्या करवाई है. बाकी के अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है. धूमनगंज थाना क्षेत्र के प्रीतम नगर इलाके में घटना के बाद दहशत का माहौल है.

Related posts

पंचकूला ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज नियुक्ति पत्र देने के एवज में 35000 रुपए रिश्वत मांग रहा था, 20000 रिश्वत लेते धर दबोचा।

Ajit Sinha

दिल्ली,फरीदाबाद, गुरुग्राम से लग्जरी कारें चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,4 सदस्यों को किया अरेस्ट, 21 कारें बरामद।

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: होडल अपराध शाखा ने दो बाप -बेटे को अरेस्ट कर भारी तादाद में हथियारों का जखीरा किया बरामद।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!