Athrav – Online News Portal
अपराध गाज़ियाबाद

पत्नी -प्रेमी अरेस्ट: पति की हत्या का राज 4 सालों तक अपने सीने में दबाए रखा, जब राज खुला तो सब के सब रह गए सन्न।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गाज़ियाबाद: गाजियाबाद में 4 साल से लापता एक शख्स की आज जब राज खुला तो आसपास के रहने वाले सभी के सभी सन्न रह गए। जी हैं मृतक चंद्रवीर उर्फ़ पप्पू पत्नी ने अपने पड़ोसी प्रेमी के संग मिलकर पति की हत्या कर दी, और प्रेमी ने अपने ही घर में गहरा गढ्ढा खोदकर उसके शव को दबा दिया। इस मामले में 4 साल पूर्व में इलाके के थाने में चंद्रवीर उर्फ़ पप्पू की लापता होने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी , अब जाकर क्राइम ब्रांच की टीम ने मृतक चंद्रवीर की पत्नी सविता व उसके पडोसी प्रेमी अरुण को अरेस्ट किया हैं।

और उसके निशानदेही पर घर गढ्ढा खोद कर उसमें से उसका कंकाल बरामद किया हैं। पुलिस ने खुलासा किया हैं की मृतक की पत्नी और पडोसी अरुण के बीच अवैध संबंध थे , और मृतक चंद्रवीर उर्फ़ पप्पू दोनों के बीच रोड़ा बना हुआ था। इस लिए दोनों ने आपस मिलकर उसकी हत्या कर दी , आरोपित ने अपने घर गड्ढा खोदकर उसमें दबा दिया।

ये सनसनीखेज वारदात गाजियाबाद के थाना नंदग्राम इलाके के गांव सिकरोड़ में घटित हुई थी,पति चंद्रवीर उर्फ़ पप्पू की हत्या के बाद अपने ही घर में आरोपित ने गहरा गड्ढा खोद कर उसमें दफना दिया , और उस के ऊपर प्लास्टर करवा दिया और उस पर पानी की भरी हुई बाल्टी और ड्रम रखना शुरू कर दिया ताकि इसकी बदबू बाहर की तरफ न आ सकें।

Related posts

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड में अपनी ही एकेडमी की छात्रा के साथ मास्टर ने की जबरन छेड़छाड़-केस दर्ज।

Ajit Sinha

यूपीएससी की तैयारी कर रही युवती के साथ छेड़खानी करने और विरोध करने पर तेजाब फेंकने की धमकी देने के दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

Cyber Crime: ई-चालान का मैसेज आए तो हो जाएं सावधान, न खोलें कोई अंजान लिंक वर्ना खाली हो जाएगा खाता- एएसपी

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x