Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी दिल्ली नई दिल्ली

सीबीएससी सहित कब होंगी राज्य बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं, यहां देखें शेड्यूल

तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ने के कारण छात्र और शिक्षक, राष्ट्रीय और राज्य स्तर की बोर्ड परीक्षाओं के लिए चिंतित हैं. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने तो पहले ही कह दिया था कि बोर्ड परीक्षा में हुई देरी के चलते सिर्फ 29 विषयों की परीक्षा कराई जाएगी. आइए जानते हैं, कब होंगी अन्य राज्यों की बची हुई परीक्षाएं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पहले ही JEE MAIN और NEET 2020 को मई अंत तक स्थगित कर दिया था, लेकिन कोरोना वायरस मामले 14,000 से ज्यादा हो चुके हैं, इसलिए देश भर में परीक्षा आयोजित करना जोखिम भरा हो सकता है. इसके अलावा, एजेंसी ने उम्मीदवारों को उनके वर्तमान स्थान के करीब परीक्षा केंद्र चुनने और यात्रा से बचने का मौका दिया था.

मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय के अधिकारी के अनुसार, परीक्षाएं जून तक स्थगित की जा सकती हैं और जुलाई तक परिणाम की उम्मीद है. अधिकारी ने कहा, “हम जुलाई तक इंतजार करेंगे, अगर स्थिति एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करने के पक्ष में नहीं होती तो एडमिशन कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर किए जा सकते हैं.राज्यों के बोर्ड के लिए, कई परीक्षाएं आयोजित की जानी बाकी हैं. पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं जून में आयोजित करेगा. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की कि उच्चतर माध्यमिक (कक्षा 12वीं) के शेष पेपर जून में आयोजित किए जाएंगे, जबकि कक्षा 11वीं के छात्रों को अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा. माध्यमिक परीक्षा राज्य में आयोजित हो चुकी है. कक्षा 10वीं की परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया जारी है, और परिणाम मई के अंत तक घोषित किए जा सकते हैं.

Related posts

खूंखार और कुख्यात गैंगेस्टर कमलजीत व सुनील मलिक दो पिस्तौल व 24 जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 231 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की हैं – लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

उद्यमियों को ₹10 करोड़ तक का लोन अब बिना गारंटी और बिना संपत्ति गिरवी के दिल्ली सरकार देगी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!