Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली नोएडा राष्ट्रीय वीडियो

यूपी पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता पर जब बरसाई लाठी तो,प्रियंका गांधी ने गाडी से उतरकर कैसे बचाई -देखें पूरा वीडियो

अरविंद उत्तम  की रिपोर्ट   
नॉएडा: हाथरस गैंग रेप और मर्डर केस लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। गैंगरेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को देर शाम हाथरस पहुंच गए हैं। लेकिन इस बीच डीएनडी पर आज प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी के पहुंचते ही ये हाईवोलटेज ड्रामा शुरू हो गया, काफ़ी कहासुनी के बाद यूपी पुलिस ने राहुल प्रियंका समेत पांच लोगों को हाथरस जाने की इजाज़त दे दी। लेकिन कुछ कार्यकर्ता नहीं माने तो यूपी पुलिस ने लाठियां भी भांजी। लेकिन प्रियंका गांधी ख़ुद गाड़ी से उतरकर अपने कार्यकर्ता को बचाने आ पहुंची यहां तक पुलिसवाले की लाठी भी पकड़ ली।

डीएनडी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए लाठी भांजती पुलिस इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए. प्रियंका गांधी वाड्रा खुद जमीन पर पड़े कार्यकर्ता को उठाने के लिए गईं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि पुलिस ने प्रियंका जी को भी लाठी मारी है। राहुल गाधी और प्रियंका गांधी गाड़ी से बाहर आए और चोटिल पूर्व सांसद को देखा। पहले राहुल और प्रियंका गांधी को हाथरस जाने के ऐलान के बाद यूपी सरकार और पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए डीएनडी पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। इस दौरान नोएडा से लेकर गाजियाबाद तक पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखा। नोएडा पुलिस ने शनिवार को कहा कि सीआरपीसी की धारा 144 के लागू होने के कारण कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत केवल पांच कांग्रेस नेताओं को नोएडा होते हुए हाथरस जाने की अनुमति दी गई है।

इससे पहले डीएनडी पर सैंकड़ों की संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी ने समझाया कि पुलिस ने उन्हें हाथरस जाने की अनुमति दे दी है और अब आप हमें आगे आने दें और पुलिस के साथ सहयोग करें। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि पीएल पुनिया, गुलाम नबी आजाद, प्रमोद तिवारी को भी आगे जाने दें। लेकिन कार्यकर्ता नहीं हटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वो यहां से नहीं जाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए लाठी चार्ज किया और कड़ी सुरक्षा राहुल और प्रियंका डीएनडी से आगे निकाल कर हाथरस के लिए रवाना कर दिया ।

Related posts

कांग्रेस वीडियो: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ट्वीट को रोचक ट्वीट बताया,थैंक्यू मोदी जी वाले लोगों से पूछे सवाल।

Ajit Sinha

घरेलू सहायिका ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर लाखों रूपए नकद और कीमती सामान लेकर हो गई रफूचक्कर

Ajit Sinha

बस के ड्राइवर को हार्ट अटैक आने से हुआ भीषण सड़क हादसा. बस ने अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल को रौंदा, 2 की मौत। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!