Athrav – Online News Portal
नोएडा

गणेश विसर्जन करने गए, दो नाबालिग समेत के चार लोग डूबे, दो सगे भाइयों की मौत, दो का अस्पताल में चल रहा है इलाज


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: नोएडा के कोतवाली 20 क्षेत्र स्थित निठारी से दिल्ली गणेश विसर्जन के लिए गए एक परिवार के चार लोग नदी में डूब गए। हादसे में दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई, वही दो लोगों को नदी से निकाल कर नोएडा के सेक्टर-30 स्थित पीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजनों का रो- रो के बुरा हाल है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

यह तस्वीरें हैं 5 साल के कृष्ण और 15 साल के नीरज जो अपने एक अन्य भाई सचिन के साथ गणेश विसर्जन के लिए गए थे। तीनों निठारी के गली नंबर-2 में रहते थे। और अपने घर में रखें डेढ़ फुट की मूर्ति को गाड़ी में रखकर विसर्जन के लिए दिल्ली मयूर विहार गए थे। एससीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि विसर्जन करते समय चार बच्चे दलदल में फंसकर डूबने लगे। उनके परिवार वालों ने चारों को बाहर निकाला और नोएडा के सेक्टर-30 स्थित पीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान 15 वर्षीय नीरज और 5 वर्षीय कृष्णा की मौत हो गई जबकि सचिन का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

एसीपी ने बताया कि एक और युवक अभिषेक की गंभीर हालत देखते हुए उसे नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में रेफर किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के परिजनों का रो रो के बुरा हाल है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से नोएडा पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद नोएडा पुलिस भी मौके पर पहुंची है। फिलहाल जांच की जा रही है। वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related posts

बाइक सवार बदमाशों ने सीएमएस इंफोसिस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 6 लाख 80 हजार लूटे, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

Ajit Sinha

पत्नी पर चाकू से कातिलाना हमला करने वाला पति पकड़ा गया।

Ajit Sinha

दो सरहदों की सीमा को तोड कर पबजी गेम पार्टनर संग जिंदगी बिता रही सीमा बनी मां, पुत्री को दिया जन्म, सुझाव मांग कर रखा जाएगा नाम।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x