Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा वीडियो

अलीगढ के ज्वेलरी शोरूम से 35 लाख के गहने लूट कर भागे 3 लूटेरों से नॉएडा पुलिस की मुठभेड़-लूट की लाइव वीडियो देखें

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा; अलीगढ़ में हुए बीते 11 सितम्बर को दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में हुई 35 लाख की लूट के खुलासे को लेकर अलीगढ़ पुलिस एड़ी चोटी का जोर लगाती रह गई और नोएडा पुलिस ने तीनों बदमाशों सैक्टर- 38ए नाले के पुश्ते पर हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान तीनों बदमाशों  को पैर में गोली लगी है और उन्हें  इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों  के कब्जे लूटी हुई ज्वैलरी और तीन तमंचा कारतूस और बाइक बरामद की है। पुलिस की गोली लगने से घायल हुए इन तीनों बदमाश का नाम सौरव, रोहित और मोहित है।  

एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर लव कुमार जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा के ओखला इंटर स्टेट बॉर्डर पर सैक्टर- 39 की पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। उसी दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार तीन लोग वहां से गुजरे, संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने रोक कर उनके जांच करनी चाहिए, तो वह पुलिस को चकमा देकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया और संबंधित पुलिस पीसीआर को इसकी सूचना दी। जिसके बाद इन बदमाशों की घेराबंदी की गई। अपने आप को घिरा हुआ देखकर, यह बदमाश गंदे नाले के पुश्ते से होकर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायर करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों बदमाश के  पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को  गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

लव कुमार ने बताया कि अस्पताल ले जाने के दौरान कोई पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान सौरभ, रोहित और मोहित के रूप में हुई हैं। ये सभी अलीगढ़ के मूल निवासी हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि इन तीनों बदमाशों ने ही बीते दिनों अलीगढ़ में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। और वह ज्वेलरी को दिल्ली में किसी ज्वैलर को बेचने के लिए जा रहे थे। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटा गया सामान, अवैध हथियार और एक मोटर साइकिल बरामद की गई  है। 

Related posts

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर देशभर में 100 से अधिक लोगों से 40 लाख की ठगी, गैंग का पर्दाफाश, 3 महिलाएं सहित 11 पकड़े गए।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा, सुने लाइव वीडियो में।

Ajit Sinha

दम घुटने से पिता और उसके मासूम बेटे की मौत, पत्नी की हालात गंभीर परिवार गैस हीटर जलाकर सोया था

Ajit Sinha
error: Content is protected !!