Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

मूर्ति के साथ हमेशा ‘हार्दिक और गर्मजोशी भरा’ रिश्ता रहा है : सिक्का

संवाददाता :  सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल सिक्का का कहना है कि कंपनी के सह-संस्थापक एन. आर. नारायण मूर्ति के साथ उनका हमेशा एक हार्दिक और गर्मजोशी भरा रिश्ता रहा है।

सिक्का का यह बयान ऐसे समय आया है जब कंपनी के संस्थापकों द्वारा कंपनी के प्रबंधन को लेकर चिंताएं व्यक्त की गई हैं और इनको लेकर काफी विवाद बना हुआ है। चिंता के प्रमुख मुद्दों में सिक्का का वेतन बढ़ाकर 1.1 करोड़ डॉलर सालना किया जाना और पूर्व कार्यकारी राजीव बंसल एवं डेविड केनेडी को कंपनी छोड़ने पर भारी राशि का भुगतान करना है।

संस्थापकों के साथ उनके संबंध के बारे में पूछे जाने पर सिक्का ने कहा, ‘‘संस्थापकों के साथ मेरे संबंध..? ये बहुत अच्छे हैं। मैं मूर्ति जी से अक्सर मिलता रहता हूं..मेरे मूर्ति जी के साथ संबंध बहुत ही हार्दिक और गर्मजोशी भरे रहे हैं। मैं उनसे साल में 4-5 बार मिल लेता हूं।’’ उन्होंने कहा कि किसी अन्य संस्थापक के साथ उनकी इतनी मुलाकात नहीं हुई।

मूर्ति को ‘अतुलनीय इंसान’ बताते हुए सिक्का ने कहा कि उनसे जब भी मुलाकात होती है तो आमतौर पर क्वांटम फिजिक्स और तकनीकी पर चर्चा होती है।

Related posts

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने हाथरस की लड़की के साथ हुई गैंग रेप के बाद हुई मौत पर यूपी के सीएम पर साधा निशाना- वीडियो सुने।

Ajit Sinha

इवेंट मैनेजर ने अपने दोस्त पर लगाया बलात्कार करने का आरोप, दो गिरफ्तार

Ajit Sinha

500 किग्रा वजन वाली मिस्र की महिला पतला होने के लिए मुंबई पहुंची

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x