Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पुलिस कर्मी को रिश्वत देने का वायरल वीडियो झूठा निकला, लड़की -लड़के के खिलाफ होगी कार्रवाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: पुलिस अधिकारी द्वारा चालान के नाम पर रिश्वत लेने के संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पुलिस की जांच में झूठा पाया गया। पुलिस का दावा है कि वीडियो में दिख रही कार सवार युवती ने चालान के डर से अपने साथी को बुलाया था,जिसने अपने हाथ में लिए 500 रुपये का नोट दिखाकर पुलिस अधिकारी के रिश्वत लेने की झूठी कहानी बनाई।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात रमेश कुमार को इसकी जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली गई। इस मामले में जिस पुलिस अधिकारी व उनकी टीम पर रिश्वत लेने के आरोप थे, उनसे भी पूछताछ की गई। रमेश कुमार ने जांच में पाया कि यह वीडियो 24 जून की शाम 7.40 बजे का है और ज्वाला मिल टी-प्वाइंट्स एक्सप्रेस-वे पर बना है। युवती की कार के शीशों पर फिल्म लगी थी, जिस वजह से ट्रैफिक पुलिस के उप-निरीक्षक नरेंद्र की टीम में तैनात एक सिपाही ने कार रोकी थी। इसी दौरान उप-निरीक्षक ने कार का चालान करने को कहा तो युवती टाल -मटोल करती रही। इसी बीच उसने फोन करके अपने एक युवक साथी को बुला लिया। उसने घटनास्थल पर आते ही 500 रुपये का नोट लेकर पुलिस टीम को रिश्वत देने की झूठा वीडियो भी बनाया। पुलिस का कहना है कि युवती और युवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

पुलिस और एटीएम कार्ड चुराकर पैसा निकालने वाले इंटरस्टेट गिरोह के सदस्यों के बीच मुठभेड़- 4 आरोपित पकड़े।

Ajit Sinha

धू धू जलती स्कूल बस को बुझाने आई फायर बिग्रेड की गाडी ख़राब निकली, पूरी तरह से जल गई बस- देखे लाइव वीडियो

Ajit Sinha

मार्केट कमेटी के सुपरवाइजर वेदपाल आज 5000 रूपए रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!