Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश नोएडा वीडियो

ग्रेटर नोएडा में सामने आया मौत का वीडियो, देख कर कांप उठेगी रूह, कैमरे के सामने हुई मौत, देखिए वीडियो

>अजीत सिन्हा/ अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
दिल्ली से सटे नोएडा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसमें मौत के इस वीडियो में जो मंजर दिख रहा है वह काफी खौफनाक है। कमजोर दिल वालों के लिए एक चेतावनी है कि वह इस वीडियो को ना देखें। दिल को दहलाने वाले इस वीडियो में पहले एक शख्स  ट्रक (कैंटर) को रोकता दिख रहा है। इसी बीच वह पीछे करने लगता है,हालांकि इसके बाद वीडियो में जो दृश्य  उभ्‍र कर सामने आता है वह काफी खौफनाक और दिल को दहलाने वाला है। कैंटर को रोकने के लिए वह आगे आ जाता है और इसी बीच कैंटर चालक गाड़ी आगे बढ़ा देता है। विरोध के दौरान वह ऊपर चढ़ने का प्रयास करता है मगर वह चढ़ नहीं पाता है और पहिए  के नीचे आ जाता है। इसे देख कर किसी की भी रूह कांप जाएगी। आइए जानते हैं पूरा मामालहैं क्या। दादरी कोतवाली क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा पर शुक्रवार देर रात कार सवार शख्स  की मौत का कारण रोडरेज के कारण हुआ विवाद बताया जा रहा है।



तभी कार में सवार अजय के दोस्तों ने घायल अवस्था में अजय को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया , जहां देर रात उसकी मौत हो गई। सूत्रों का कहना है कि लड़पुरा निवासी अजय भाटी की दो वर्ष पहले शादी हुई थी। वह ग्रेटर नोएडा की एक निजी कंपनी में तीन माह से नौकरी कर रहा था। शुक्रवार रात वह चार साथियों के साथ ड्यूटी के बाद गांव लौट रहा था। इमलिया गांव के पास तेज गति से आ रहे कैंटर ने पीछे से कार में टक्कर मार कर भाग गया था। अजय भाटी अपने साथियों को बील अकबरपुर छोड़ने आ रहा था। जैसे ही वह बील अकबरपुर गांव के टोल नंबर 16 पर रुका, तभी उसे टोल नंबर 18 पर वह कैंटर दिखाई दिया था। तभी अजय भाटी कार से उतरकर कैंटर चालक के पास पहुंचा था। शनिवार देर शाम तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। वीआईटी पुलिस चौकी प्रभारी यशपाल शर्मा ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

स्कूल बस और कैंटर के बीच हुए एक्सीडेंट में दो बच्चों को लगी चोट और ड्राइवर गंभीर अस्पताल में चल रहा है इलाज।

Ajit Sinha

पहली बार कोई चुनी हुई सरकार, जिम्मेदार सरकार, राष्ट्रीय पार्टी की सरकार खुले आम अपराधियों के साथ खड़ी हुई-कांग्रेस-देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद:हनीट्रैप केस में फंसाने के मामले में क्राइम ब्रांच,सेक्टर-30 के नकली सब इंस्पेक्टर, हवलदार व एक महिला को किया अरेस्ट- एसीपी को सुने।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!