Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

हरियाणा सरकार का नायाब फैसला:22 अक्टूबर से नगर निकायों में समाधान शिविर होंगे शुरू


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्थानीय निकाय एवं पंचायती विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की।चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में स्थानीय निकाय एवं पंचायती विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के कल्याण को देखते हुए 22 अक्टूबर से नगर निकायों में समाधान शिविर शुरू करने के निर्देश दिए जिसके अंतर्गत प्रातः 9 से 11:00 बजे सभी अधिकारी कार्यालय में बैठकर आमजन की समस्याओं का समाधान करेंगे।

साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 24 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे सभी नगर निगम आयुक्तों की चंडीगढ़ में बैठक कर मुख्यमंत्री स्वयं विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकास की कार्ययोजना बनाने और लोगों की समस्याओं और जरूरतों को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित निराकरण करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान सीएम ने पंचायत विभाग के कार्यों की समीक्षा भी की तथा पंचायत के रुके हुए विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।उल्लेखनीय है कि शपथ ग्रहण के साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में आ चुके हैं और लगातार प्रदेश के नागरिकों के हित में निर्णय ले रहे हैं।

Related posts

फरीदाबाद:पर्यावरण संरक्षण जन आंदोलन बने, यही मिशन LiFE का उद्देश्य: भूपेंद्र यादव

Ajit Sinha

हरियाणा: 45 वर्ष से अधिक आयु के शुगर, हार्ट इत्यादि गंभीर बीमारियों से पीडि़त लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा।

Ajit Sinha

एनआईटी डीसीपी कुलदीप सिंह ने ग्रीन फील्ड श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में बीते दिनों हुई चोरी की जांच एसीपी हेड कवाटर विष्णु प्रसाद को सौंपा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x